Click Here
Click Here
Click Here

पलामू: देवरी ओपी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 100 किलो जावा महुआ व शराब नष्ट

Palamu: जिले में अवैध शराब निर्माण के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सोमवार को हुसैनाबाद के देवरी ओपी क्षेत्र के...

Palamu Devri
अवैध जावा महुआ किया गया नष्ट

Palamu: जिले में अवैध शराब निर्माण के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सोमवार को हुसैनाबाद के देवरी ओपी क्षेत्र के देवरी कला गांव में अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी की गई. कार्रवाई के दौरान करीब 100 किलोग्राम जावा महुआ एवं शराब बनाने में उपयोग किए जाने वाले उपकरण बरामद किए गए. पुलिस ने सभी सामग्री को मौके पर ही विनष्ट कर दिया.

देवरी ओपी प्रभारी राजू गुप्ता ने लोगों से की अपील

देवरी ओपी प्रभारी राजू गुप्ता ने बताया कि अवैध शराब के निर्माण और कारोबार पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से लगातार अभियान चलाया जा रहा है. उन्होंने कहा कि क्षेत्र में कहीं भी अवैध शराब बनाने या बेचने की सूचना मिलने पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी. साथ ही लोगों से भी अपील की, कि वे अवैध शराब से संबंधित किसी भी गतिविधि की जानकारी पुलिस को दें, ताकि दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की जा सके.

यह भी पढ़ें: रांची: सिल्ली में SIR को लेकर झामुमो की बैठक, मतदाता सूची में गड़बड़ियों को दूर करने के लिए BLA-2 का किया गया गठन

add1

 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *