Click Here
Click Here
Click Here

चाईबासा: उप विकास आयुक्त ने की समाज कल्याण योजनाओं की प्रगति की समीक्षा

Chaibasa: उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में सोमवार को जिला समाज कल्याण कार्यालय के अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की समीक्षात्मक...

Chaibasa News
उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में हुई बैठक

Chaibasa: उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में सोमवार को जिला समाज कल्याण कार्यालय के अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई. बैठक में विभिन्न विभागों के समन्वय से संचालित योजनाओं की प्रगति की विस्तारपूर्वक समीक्षा की गई. बैठक के दौरान शिक्षा विभाग एवं समाज कल्याण विभाग के सहयोग से संचालित आंगनबाड़ी केंद्रों और विद्यालयों के को-लोकेशन की स्थिति पर चर्चा की गई. साथ ही 3 से 6 वर्ष आयुवर्ग के बच्चों के अपार आईडी एवं आभा आईडी पंजीकरण, आधार नामांकन शिविरों की प्रगति, प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना तथा समर कार्यक्रम के क्रियान्वयन की समीक्षा की गई.

भवन निर्माण कार्यों की प्रगति पर किया गया विचार-विमर्श

समीक्षा बैठक में पेयजल एवं स्वच्छता विभाग द्वारा आंगनबाड़ी केंद्रों में शौचालय निर्माण एवं पेयजल उपलब्धता, विद्युत विभाग द्वारा केंद्रों के विद्युतीकरण तथा भवन प्रमंडल द्वारा आंगनबाड़ी भवन निर्माण कार्यों की प्रगति पर भी विस्तार से विचार-विमर्श किया गया.  इसके अलावा, लाभुकों के फेस रिकॉग्निशन सिस्टम (एफआरएस), पोषण ट्रैकर से जुड़े विभिन्न संकेतकों तथा समर कार्यक्रम के निर्धारित लक्ष्यों की प्राप्ति की स्थिति की भी समीक्षा की गई. उप विकास आयुक्त ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को योजनाओं का प्रभावी एवं समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित करने तथा आपसी समन्वय के साथ कार्य करने का निर्देश दिया.

बैठक में जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल चाईबासा एवं चक्रधरपुर, विद्युत प्रमंडल तथा भवन प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता, सभी बाल विकास परियोजना पदाधिकारी एवं महिला पर्यवेक्षिकाएं उपस्थित थीं.

यह भी पढ़ें: बोकारो: प्रतिबंधित मादक पदार्थों के कारोबार पर सख्ती, डीसी ने होटल-ढाबों में छापेमारी के दिए निर्देश

add1

 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *