Bokaro: उपायुक्त अजय नाथ झा की अध्यक्षता में सोमवार को Dist. NCORD कमिटी की मासिक बैठक समाहरणालय स्थित कार्यालय प्रकोष्ठ में आयोजित की गई. बैठक में उपायुक्त अजय नाथ झा ने होटल, रेस्टोरेंट, ढाबा आदि में गहन छापामारी करने का निर्देश दिया. साथ ही उन्होंने उत्पाद विभाग, फूड सेफ्टी एवं स्वास्थ्य विभाग को संयुक्त टीम गठित कर छापेमारी करने का भी निर्देश दिया, ताकि प्रतिबंधित मादक पदार्थों के तस्करो की कमर तोड़ी जा सके. उन्होंने अंचल अधिकारी एवं थाना प्रभारी को भी संयुक्त टीम बनाकर अपने-अपने क्षेत्र में छापेमारी करने का निर्देश दिया.
स्वास्थ्य विभाग को मेडिकल दुकानों में छापामारी करने का निर्देश
उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को विशेष रूप से मेडिकल दुकानों में छापामारी करने का निर्देश दिया, ताकि प्रतिबंधित कप सिरप बिक्री करने वालों को पकड़ा जा सके. बैठक में प्रशिक्षु आईएएस अरविंद राधाकृष्णन, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी रवि कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी जगरनाथ लोहरा, जिला आपदा प्रबंधन पदाधिकारी शक्ति कुमार सहित अन्य उपस्थित थे.

यह भी पढ़ें: बोकारो: ट्रैफिक पुलिस का विशेष अभियान, 21 दिनों में वसूले 43,47,500 रुपये का जुर्माना


