Click Here
Click Here
Click Here

पलामू: कोयल पुल के पास दर्दनाक सड़क हादसा, अज्ञात ट्रैक्टर की चपेट में आने से पुलिस जवान अरविंद सिंह गंभीर रूप से घायल

Palamu: जिला अंतर्गत मेदिनीनगर शहर थाना क्षेत्र के कोयल पुल के समीप एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. इस दुर्घटना में पुलिस...

palamu acedent Edited

Palamu: जिला अंतर्गत मेदिनीनगर शहर थाना क्षेत्र के कोयल पुल के समीप एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. इस दुर्घटना में पुलिस जवान अरविंद सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. बताया जाता है कि वे किसी कार्य से जा रहे थे, तभी एक अज्ञात ट्रैक्टर ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया. घटना को अंजाम देने के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया. दुर्घटना के बाद वहां मौजूद स्थानीय राहगीरों ने तत्परता दिखाते हुए इसकी सूचना तुरंत शहर थाना पुलिस को दी.

फिलहाल उन्हें डॉक्टरों की कड़ी निगरानी में रखा गया है

सूचना मिलते ही रात्रि गश्ती में तैनात एसआई बाल कृष्णा तुरंत दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे. उन्होंने घायल जवान को त्वरित इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल (एमएमसीएच) पहुंचाया. अस्पताल में चिकित्सकों द्वारा प्राथमिक उपचार किए जाने के बावजूद जवान अरविंद सिंह की हालत गंभीर बनी हुई है. फिलहाल उन्हें डॉक्टरों की कड़ी निगरानी में रखा गया है. वहीं, घटना के बाद पुलिस सक्रिय हो गई है और अज्ञात ट्रैक्टर एवं उसके चालक की पहचान करने के लिए आस-पास के क्षेत्रों में छानबीन में जुट गई है.

AlsoRead:पुलिस मुख्यालय से हटिया चांदनी चौक तक बनेगा ROB, रेलवे फाटक के झंझट से मिलेगी राहत

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *