Click Here
Click Here
Click Here

सिमडेगा: जहरीले सांप के काटने से 10 वर्षीय किशोर की हुई मौत

Simdega: जिले के केरसई थाना क्षेत्र अंतर्गत टैसेर भंडार टोली में मंगलवार को जहरीले सांप के काटने से 10 वर्षीय बालक की...

simdega news

Simdega: जिले के केरसई थाना क्षेत्र अंतर्गत टैसेर भंडार टोली में मंगलवार को जहरीले सांप के काटने से 10 वर्षीय बालक की दर्दनाक मौत हो गई. घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है. मिली जानकारी के अनुसार टैसेर भंडार टोली निवासी छोटू लोहरा का 10 वर्षीय पुत्र अमर लोहरा घर में जमीन पर सोया हुआ था. इसी दौरान रात में उसे एक जहरीले सांप ने काट लिया. सांप के काटने के कुछ देर बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी.

स्थानीय स्तर पर झाड़-फूंक के माध्यम से ठीक कराने का प्रयास किया गया था 

परिजनों ने पहले उसे स्थानीय स्तर पर झाड़-फूंक के माध्यम से ठीक कराने का प्रयास किया. काफी समय तक झाड़-फूंक चलता रहा, लेकिन बच्चे की स्थिति लगातार गंभीर होती गई. जब बच्चे की हालत अत्यधिक बिगड़ गई तो झाड़-फूंक करने वाले व्यक्ति ने भी असमर्थता जताई. इसके बाद परिजन आनन-फानन में बच्चे को इलाज के लिए सदर अस्पताल सिमडेगा लेकर पहुंचे. हालांकि अस्पताल पहुंचने तक काफी देर हो चुकी थी. जांच के बाद ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया. घटना की सूचना मिलने पर सिमडेगा थाना पुलिस अस्पताल पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी.

AlsoRead:रांची में ओलंपिक दिवस पर खेलों का महाकुंभ, मैराथन में गुरु लाल-ममता अव्वल, एशिया कप विजेता बेटियां बनीं आकर्षण का केंद्र

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *