Click Here
Click Here
Click Here

हजारीबाग में हर माह की पहली तारीख को लगेगा रक्तदान शिविर, 1 जुलाई को होगा जिला स्तरीय मेगा कैंप

Hazaribagh: जिले में रक्त की कमी से जूझ रहे मरीजों को समय पर सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने...

हजारीबाग में हर महीने लगेगा स्वैच्छिक रक्तदान शिविर
हजारीबाग में हर महीने लगेगा स्वैच्छिक रक्तदान शिविर

Hazaribagh: जिले में रक्त की कमी से जूझ रहे मरीजों को समय पर सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने महत्वपूर्ण पहल की है. अब हजारीबाग में प्रत्येक माह की पहली तारीख को नियमित रूप से स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित किया जाएगा. इस व्यवस्था का मकसद जिला रक्त बैंक में पर्याप्त रक्त भंडारण सुनिश्चित करना है, ताकि जरूरतमंद मरीजों को समय पर निःशुल्क रक्त उपलब्ध कराया जा सके. जिला प्रशासन की ओर से बताया गया कि आगामी 1 जुलाई 2026 को शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज (सदर अस्पताल) के ओपीडी परिसर में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक जिला स्तरीय मेगा रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा. इस शिविर में सरकारी विभागों, शैक्षणिक संस्थानों, सामाजिक संगठनों, स्वयंसेवी संस्थाओं तथा आम नागरिकों की भागीदारी सुनिश्चित करने की तैयारी की जा रही है.

गंभीर मरीजों को राहत

प्रशासन ने बताया कि नियमित रक्तदान शिविरों के आयोजन से जिला रक्त बैंक में रक्त का पर्याप्त भंडारण बना रहेगा. इससे सड़क दुर्घटनाओं में घायल लोगों, आपातकालीन सर्जरी के मरीजों, थैलेसीमिया, कैंसर समेत अन्य गंभीर बीमारियों से पीड़ित मरीजों को आवश्यकता पड़ने पर तत्काल रक्त उपलब्ध कराया जा सकेगा.

Also Read: NEWS WAVE IMPACT: DGP ने कार्मिंग कोषांग से मांगी रिपोर्ट, SI की 2500 रिक्त सीटों में से 1000 पुलिसकर्मियों की ASI से SI में होगी प्रोन्नति, 1500 पदों पर होगी सीधी बहाली

जागरूकता पर जोर

जिला प्रशासन का मानना है कि नियमित शिविरों के माध्यम से समाज में स्वैच्छिक रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ेगी और अधिक से अधिक लोग सामाजिक जिम्मेदारी निभाते हुए रक्तदान के लिए आगे आएंगे. इससे रक्तदान को जनआंदोलन का स्वरूप देने में भी मदद मिलेगी.

सहयोग की अपील 

जिला प्रशासन ने सभी सरकारी विभागों, शिक्षण संस्थानों, सामाजिक एवं स्वयंसेवी संगठनों तथा आम नागरिकों से इस जनकल्याणकारी अभियान में सक्रिय सहभागिता निभाने की अपील की है. प्रशासन ने कहा है कि नियमित रक्तदान न केवल किसी जरूरतमंद की जान बचा सकता है, बल्कि समाज में मानवता और सहयोग की भावना को भी मजबूत करता है.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *