Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

रांची में Olympic दिवस पर खेलों का महाकुंभ, मैराथन में गुरु लाल-ममता अव्वल, ASIA CUP विजेता बेटियां बनीं आकर्षण का केंद्र

Ranchi: विश्व ओलंपिक दिवस के मौके पर रांची खेल ऊर्जा, उत्साह और उपलब्धियों के रंग में डूबा नजर आया. झारखंड सरकार के...

Ranchi: विश्व ओलंपिक दिवस के मौके पर रांची खेल ऊर्जा, उत्साह और उपलब्धियों के रंग में डूबा नजर आया. झारखंड सरकार के खेलकूद एवं युवा कार्य निदेशालय तथा जिला खेल कार्यालय, रांची के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में जिले के विभिन्न सेंटर ऑफ एक्सीलेंस, खेलो इंडिया, आवासीय और डे-बोर्डिंग प्रशिक्षण केंद्रों के साथ-साथ जेएसएसपीएस के सैकड़ों खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया. आयोजन में एक ओर मैराथन दौड़ के जरिए खिलाड़ियों ने अपनी रफ्तार और फिटनेस का दम दिखाया, तो दूसरी ओर अंतरराष्ट्रीय मंच पर झारखंड का परचम लहराने वाली बेटियों को सम्मानित कर समारोह को यादगार बना दिया गया.

पूर्व ओलंपियन मनोहर टोपनो ने किया खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन

समारोह के मुख्य अतिथि 1984 लॉस एंजिल्स ओलंपिक में भारतीय हॉकी टीम का प्रतिनिधित्व कर चुके पूर्व ओलंपियन मनोहर टोपनो थे. उनके साथ खेल उपनिदेशक निर्भय कुमार, जिला खेल पदाधिकारी शिवेंद्र कुमार सिंह, डीआरडीए के प्रोजेक्ट डायरेक्टर ऋतुराज और जेएसएसपीएस की पुष्पा हांसदा विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे. कार्यक्रम का संचालन अजय झा ने किया. अतिथियों ने खिलाड़ियों को ओलंपिक मूल्यों—अनुशासन, समर्पण, संघर्ष और उत्कृष्टता—का संदेश देते हुए खेलों में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया.

मैराथन दौड़ में ममता और गुरु लाल ने मारी बाजी

ओलंपिक दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित मैराथन दौड़ में महिला और पुरुष दोनों वर्गों के प्रतिभागियों ने जोरदार प्रदर्शन किया. महिला वर्ग में ममता कुमारी ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि रितु कुमारी दूसरे और संजना कुमारी तीसरे स्थान पर रहीं. पुरुष वर्ग में गुरु लाल सिंह ने पहला स्थान प्राप्त किया. दूसरे स्थान पर शारद अहीक और तीसरे स्थान पर जानकी कुमार रहे. प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों का उत्साह देखते ही बन रहा था और पूरे आयोजन में खेल भावना का माहौल बना रहा.

एशिया कप में पदक जीतने वाली बेटियों का हुआ सम्मान

कार्यक्रम का सबसे खास पल तब आया जब ओमान में आयोजित अंडर-18 एशिया कप हॉकी में भारत के लिए कांस्य पदक जीतकर लौटीं रांची के बरियातू स्थित राजकीय आवासीय प्रशिक्षण केंद्र की चार बालिका खिलाड़ियों को मंच पर सम्मानित किया गया। सम्मानित खिलाड़ियों में नीलम टोपनो, खोली कुमारी, सुगम सांगा और श्रुति कुमारी शामिल थीं. इन खिलाड़ियों के साथ उनकी कोच करुणा पूर्ति को भी विशेष सम्मान दिया गया. खिलाड़ियों के सम्मान के दौरान पूरा सभागार तालियों से गूंज उठा और यह पल आयोजन का सबसे प्रेरक क्षण बन गया.

झारखंड की बेटियां ओलंपिक में भी करेंगी कमाल : मनोहर टोपनो

मुख्य अतिथि मनोहर टोपनो ने कहा कि झारखंड की मिट्टी में हॉकी की प्रतिभा स्वाभाविक रूप से बसी हुई है और यही कारण है कि यहां की बेटियां लगातार राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना रही हैं. उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में यही खिलाड़ी सीनियर स्तर पर देश का प्रतिनिधित्व करेंगी और ओलंपिक जैसे बड़े मंच पर भी भारत के लिए पदक जीतकर राज्य और देश का नाम रोशन करेंगी.

Also Read: साज की रफ्तार : स्टेट हाइवे अथॉरिटी ने बनाया सड़कों का जाल, 2400 करोड़ से अधिक की योजनाएं पूरी

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *