Koderma: जिले में चलाए जा रहे नशा मुक्ति जागरूकता अभियान के तहत पुलिस प्रशासन द्वारा विद्यालयों में विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए. इसी क्रम में नवलशाही थाना प्रभारी सुमन कुमार एवं पु.अ.नि रवि प्रकाश पंडित ने उत्क्रमित प्लस टू उच्च विद्यालय, डगरनवा में छात्र-छात्राओं के बीच जागरूकता अभियान चलाया. कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधिकारियों ने विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों की विस्तार से जानकारी दी.
उन्होंने बताया कि नशा न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाता है, बल्कि परिवार और समाज पर भी इसका नकारात्मक असर पड़ता है. अधिकारियों ने बच्चों से नशे से दूर रहने तथा अपने परिजनों और आसपास के लोगों को भी इसके प्रति जागरूक करने की अपील की. वहीं डोमचांच थाना क्षेत्र के अपग्रेड हाईस्कूल, बेहराडीह में थाना प्रभारी अभिमन्यु कुमार के नेतृत्व में नशामुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया.

पुलिस अधिकारियों ने कहा…
इस दौरान विद्यार्थियों को नशे की लत से होने वाले सामाजिक, आर्थिक और मानसिक नुकसान के बारे में बताया गया तथा नशामुक्त समाज के निर्माण में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया गया. पुलिस अधिकारियों ने कहा कि युवा पीढ़ी को नशे से बचाना समाज की साझा जिम्मेदारी है. जागरूकता ही नशे के खिलाफ सबसे बड़ा हथियार है. कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे.
ALSO READ: कोल्हान से पलामू तक सड़कों का महाजाल : अरबों रुपये के निवेश से बदली सुदूर इलाकों की तस्वीर


