Click Here
Click Here
Click Here

टीम इंडिया की जर्सी पहन भावुक हुए वैभव सूर्यवंशी, बोले- यह मेरे जीवन का सबसे बड़ा सपना था

New Delhi: भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारे वैभव सूर्यवंशी के लिए मंगलवार का दिन बेहद खास रहा. 15 वर्षीय बल्लेबाज पहली बार...

New Delhi: भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारे वैभव सूर्यवंशी के लिए मंगलवार का दिन बेहद खास रहा. 15 वर्षीय बल्लेबाज पहली बार सीनियर भारतीय टीम के साथ आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे पर रवाना हुए. रवाना होने से पहले उन्हें भारतीय टीम की नंबर-3 जर्सी सौंपी गई, जिसे देखकर वह भावुक हो गए. बीसीसीआई की ओर से भेजी गई जर्सी भारतीय टीम के थ्रो-डाउन स्पेशलिस्ट रघु ने वैभव को सौंपी. जर्सी लेने से पहले वैभव ने रघु के पैर छूकर आशीर्वाद लिया. इस भावुक पल को कैमरे में भी कैद किया गया.

भावुक हुए वैभव

जर्सी मिलने के बाद वैभव ने कहा कि इस खुशी को शब्दों में बयां करना मुश्किल है. उन्होंने कहा कि जब उन्होंने पहली बार बल्ला हाथ में लेकर क्रिकेट खेलना शुरू किया था, तभी से टीम इंडिया के लिए खेलने का सपना देखा था और अब वह सपना साकार होता नजर आ रहा है. उनके अनुसार यह उनके करियर का अब तक का सबसे बड़ा मुकाम है.

पहली बार राष्ट्रीय टीम में मिला मौका

वैभव सूर्यवंशी को पहली बार भारतीय सीनियर टीम में शामिल किया गया है. महज 15 साल की उम्र में राष्ट्रीय टीम का हिस्सा बनने वाले वह सबसे युवा खिलाड़ियों में शामिल हो गए हैं. भारतीय टीम का आयरलैंड दौरा 26 जून से शुरू होगा, जबकि इंग्लैंड के खिलाफ श्रृंखला की शुरुआत 1 जुलाई से होगी.

आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय टी-20 टीम

श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उपकप्तान), वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, मोहम्मद सिराज, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह और प्रिंस यादव को टीम में जगह दी गई है.

Also Read : कोल्हान से पलामू तक सड़कों का महाजाल : अरबों रुपये के निवेश से बदली सुदूर इलाकों की तस्वीर

Sachin Tendulkar का रिकॉर्ड टूट सकता है

वैभव के पास भारतीय क्रिकेट के महान बल्लेबाज Sachin Tendulkar का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ने का मौका है. यदि वह 26 या 28 जून को बेलफास्ट में आयरलैंड के खिलाफ या फिर इंग्लैंड दौरे के दौरान अपना अंतरराष्ट्रीय पदार्पण करते हैं, तो वह भारत के लिए सबसे कम उम्र में इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे. फिलहाल यह रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम है, जिन्होंने 16 साल 205 दिन की उम्र में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण किया था.

आईपीएल 2026 में किया था धमाकेदार प्रदर्शन

वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 में शानदार बल्लेबाजी करते हुए ऑरेंज कैप अपने नाम की थी. उन्होंने 16 मुकाबलों में कुल 776 रन बनाए, जो पूरे सीजन में किसी भी बल्लेबाज द्वारा सबसे ज्यादा रन रहे. इस दौरान उनके बल्ले से एक शतक और पांच अर्धशतक निकले. इसके साथ ही वह आईपीएल इतिहास में सबसे कम उम्र में ऑरेंज कैप जीतने वाले खिलाड़ी भी बन गए. उन्होंने Sai Sudharsan का रिकॉर्ड पीछे छोड़ा, जिन्होंने आईपीएल 2025 में 23 वर्ष 237 दिन की उम्र में यह उपलब्धि हासिल की थी.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *