Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

PLFI सुप्रीमो दिनेश गोप के टेरर फंडिंग सहयोगी नंदलाल स्वर्णकार की जमानत पर अगली सुनवाई 27 जून को

Ranchi: एनआईए के विशेष न्यायाधीश अभिमन्यु कुमार की अदालत में नंदलाल स्वर्णकार उर्फ नंदलाल सोनी की जमानत याचिका पर सुनवाई हुई. मामले...

Ranchi: एनआईए के विशेष न्यायाधीश अभिमन्यु कुमार की अदालत में नंदलाल स्वर्णकार उर्फ नंदलाल सोनी की जमानत याचिका पर सुनवाई हुई. मामले में गवाह के पेश नहीं होने के कारण सुनवाई की अगली तिथि 27 जून निर्धारित की गई है. नंदलाल सोनी पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएलएफआई) सुप्रीमो दिनेश गोप के टेरर फंडिंग नेटवर्क के 10 सहयोगियों में से एक है.

टेरर फंडिंग का मामला

बताते चलें कि वर्ष 2016 में टेरर फंडिंग मामले में रांची के बेड़ो थाना में दर्ज केस को राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने टेकओवर किया था. पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएलएफआई) को टेरर फंडिंग उपलब्ध कराने के मामले में एनआईए ने पीएलएफआई सुप्रीमो दिनेश गोप सहित 11 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है.

नोटबंदी के दौरान खुला था राज

रांची स्थित NIA की विशेष अदालत में दाखिल चार्जशीट में बताया गया है कि बेड़ो थाना में 10 नवंबर 2016 को एक मामला दर्ज किया गया था. यह मामला नोटबंदी के दौरान 25.38 लाख रुपये के 500 और 1000 रुपये के पुराने नोटों के साथ पेट्रोल पंप कर्मियों की गिरफ्तारी से जुड़ा था.

Also Read: बोकारो लापता युवती मामला : कंकाल और अभिभावकों के DNA जांच रिपोर्ट HC में पेश, 25 जून को अगली सुनवाई

लेवी के पैसे होने का आरोप

तब जांच में यह बात सामने आई थी कि बरामद राशि PLFI सुप्रीमो दिनेश गोप की थी, जो लेवी और रंगदारी से जुटाई गई थी. इस मामले में रांची पुलिस ने 9 जनवरी 2017 को पहला आरोप पत्र दाखिल किया था. बाद में एनआईए ने इस टेरर फंडिंग केस को टेकओवर करते हुए 19 जनवरी 2018 को नया मामला दर्ज किया और अनुसंधान शुरू किया.

गिरफ्तार आरोपियों की सूची

PLFI के टेरर फंडिंग मामले में गिरफ्तार आरोपियों में विनोद कुमार, चंद्रशेखर कुमार, नंद किशोर महतो, मोहन कुमार उर्फ राजेश कुमार, सुमंत कुमार उर्फ पवन कुमार, नंदलाल स्वर्णकार उर्फ नंदलाल सोनी, चंद्रशेखर सिंह, अरुण गोप, जितेंद्र कुमार और गुजरात के नवीनभाई जयंतीभाई पटेल शामिल हैं.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *