Click Here
Click Here
Click Here

सरायकेला : ओलंपिक दिवस पर क्रॉस कंट्री रेस का आयोजन, बिरसा मुंडा स्टेडियम में खेल बैंक शुरू

Saraikela : अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन ने मंगलवार को क्रॉस कंट्री रेस का आयोजन किया. रेस का शुभारंभ...

क्रॉस कंट्री रेस

Saraikela : अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन ने मंगलवार को क्रॉस कंट्री रेस का आयोजन किया. रेस का शुभारंभ नगर पंचायत अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी ने किया. जिसमें विभिन्न स्कूलों, कॉलेजों, खेल संस्थाओं व संगठनों से जुड़े बड़ी संख्या में खिलाड़ियों, छात्र-छात्राओं और खेल प्रेमियों ने भाग लिया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मनोज कुमार चौधरी ने कहा कि ओलंपिक केवल खेल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि अनुशासन, उत्कृष्टता, मित्रता और विश्व बंधुत्व का प्रतीक है. खेल युवाओं को शारीरिक रूप से स्वस्थ, मानसिक रूप से सशक्त और सामाजिक रूप से जिम्मेदार नागरिक बनने की प्रेरणा देते हैं. उन्होंने कहा कि नशा, पर्यावरण प्रदूषण और अस्वस्थ जीवनशैली जैसी चुनौतियों से निपटने का सबसे प्रभावी माध्यम खेल है. युवा जितना अधिक मैदानों से जुड़ेंगे, उतना ही वे नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रहेंगे.

स्टेडियम में खेल बैंक की शुरूआत

मनोज चौधरी ने बताया कि नगर पंचायत ने हाल में बिरसा मुंडा स्टेडियम परिसर में तीन खेल मैदानों को जनता को समर्पित किया है. खिलाड़ियों की सुविधा के लिए स्टेडियम में खेल बैंक की शुरुआत की गई है. जिससे आर्थिक रूप से कमजोर खिलाड़ी खेल सामग्री के अभाव में पीछे न रहें. उन्होंने जानकारी दी कि आगामी दिनों में सरायकेला मैदान में जिला फुटबॉल लीग प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी. इससे खिलाड़ियों को प्रतिभा दिखाने का मंच मिलेगा और खेल संस्कृति को बढ़ावा मिलेगा.

ये रहे मौजूद

इस अवसर पर जिला खेल पदाधिकारी अमित कुमार, ओलंपिक संघ के अध्यक्ष सिकंदर महतो, जिला खेल संगठन के सचिव दिलदार अंसारी सनद आचार्य सहित विभिन्न खेल संघों के पदाधिकारी और खेल प्रेमी उपस्थित रहे.

 

ALSO READ : झारखंड : मानसून की दमदार दस्तक, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें अगले 6 दिनों का वेदर फोरकास्ट

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *