Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

राष्ट्र की अखंडता के महानायक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर भाजपा ने दी श्रद्धांजलि

Ranchi: भारतीय जनसंघ के संस्थापक और राष्ट्र की एकता के प्रणेता डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर भारतीय जनता पार्टी...

Ranchi: भारतीय जनसंघ के संस्थापक और राष्ट्र की एकता के प्रणेता डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर भारतीय जनता पार्टी ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू और प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह के नेतृत्व में पार्टी के प्रदेश कार्यालय और मुखर्जी पार्क स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा-सुमन अर्पित किए गए. इस दौरान राज्य भर के सभी मंडलों में भी कार्यक्रमों का आयोजन कर उनके सर्वोच्च बलिदान को याद किया गया.

यह भी पढ़ें: जून में मानसून की महा-कंजूसी, आधे से ज्यादा जिले बूंद-बूंद को तरसे, सामान्य के 60 फीसदी हुई है कम बारिश

‘एक देश में दो विधान, दो प्रधान और दो निशान नहीं चलेंगे’ का संकल्प याद किया

श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का संपूर्ण जीवन भारत की एकता, अखंडता और सांस्कृतिक अस्मिता के संरक्षण के लिए समर्पित रहा. राष्ट्रीय हितों को सर्वोपरि रखते हुए उन्होंने देश को एक नई वैचारिक दिशा दी. एक देश में दो विधान, दो प्रधान और दो निशान नहीं चलेंगे के बुलंद नारे के साथ जम्मू-कश्मीर के पूर्ण एकीकरण के लिए उनका संघर्ष और बलिदान भारतीय इतिहास के पन्नों में सदैव स्वर्णिम अक्षरों में अंकित रहेगा.

राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरणास्रोत है डॉ. मुखर्जी का जीवन

प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने भी डॉ. मुखर्जी के सिद्धांतों को कार्यकर्ताओं के लिए मार्गदर्शक बताया. उन्होंने कहा कि राष्ट्र के प्रति डॉ. मुखर्जी का समर्पण, त्याग और संघर्ष हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है. उनका जीवन हमें राष्ट्रसेवा के मार्ग पर बिना डिगे, दृढ़ता और समर्पण के साथ आगे बढ़ने की अटूट प्रेरणा देता है.

यह भी पढ़ें: BREAKING- झारखंड पुलिस: 20 साल से अधिक समय से ‘नियम विरुद्ध’ सेवा दे रहे पुलिसकर्मियों पर गिरेगी गाज

राज्य भर के कार्यकर्ताओं ने लिया देश सेवा का संकल्प

इस अवसर पर झारखंड के कोने-कोने में पार्टी के वरीय नेताओं और कार्यकर्ताओं ने डॉ. मुखर्जी के राष्ट्र निर्माण और देश की अखंडता में दिए गए बहुमूल्य योगदान को याद किया. सभी ने उनके दिखाए मार्ग पर चलने का सामूहिक संकल्प लिया. कार्यक्रम में प्रमुख रूप से प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद, पूर्व विधायक भानू प्रताप शाही व प्रदेश महामंत्री गणेश मिश्रा सहित काफी संख्या में नेता कार्यकर्ता मौजूद रहे.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *