Click Here
Click Here
Click Here

DMFT योजनाओं की समीक्षा, 16 में से 8 आंगनबाड़ी केंद्रों का निर्माण अब भी अधूरा

Gumla: DC दिलेश्वर महत्तो की अध्यक्षता में जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट (DMFT) अंतर्गत संचालित विभिन्न विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की...

Gumla: DC दिलेश्वर महत्तो की अध्यक्षता में जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट (DMFT) अंतर्गत संचालित विभिन्न विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई. बैठक में विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने अधिकारियों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए. ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल द्वारा संचालित योजनाओं की समीक्षा के दौरान उपायुक्त ने लंबित कार्यों को जल्द पूरा करने तथा जिन योजनाओं में निविदा प्रक्रिया लंबित है, उसे शीघ्र पूर्ण कर कार्य प्रारंभ कराने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि स्वीकृत योजनाओं के क्रियान्वयन में अनावश्यक विलंब नहीं होना चाहिए.

आंगनबाड़ी केंद्रों में पेयजल और शौचालय पर जोर

पेयजल एवं स्वच्छता विभाग (PHD) की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने आंगनबाड़ी केंद्रों में पेयजल सुविधा उपलब्ध कराने के लिए स्वीकृत सभी कार्यों को जल्द पूरा करने का निर्देश दिया. साथ ही शौचालय निर्माण कार्य को भी प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने को कहा. उन्होंने निर्देश दिया कि जिन क्षेत्रों में बोरिंग मशीन पहुंचने में कठिनाई है, वहां पाइपलाइन के माध्यम से जलापूर्ति सुनिश्चित की जाए.

16 में से 8 आंगनबाड़ी केंद्रों का निर्माण अधूरा

बैठक में जिला परिषद द्वारा संचालित आंगनबाड़ी केंद्र निर्माण कार्यों की समीक्षा के दौरान बताया गया कि 16 केंद्रों के निर्माण की जिम्मेदारी विभाग को दी गई थी. इनमें से 8 केंद्रों का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है, जबकि शेष 8 केंद्र अभी निर्माणाधीन हैं. उपायुक्त ने बचे हुए केंद्रों के निर्माण कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया. भवन प्रमंडल द्वारा संचालित सभी कार्यों के पूर्ण होने की जानकारी दी गई. वहीं एनआरईपी को आवंटित तीन योजनाओं की समीक्षा करते हुए उनके समयबद्ध निष्पादन के निर्देश दिए गए.

लंबित योजनाओं को जल्द पूरा करने का निर्देश

DC ने कहा कि डीएमएफटी अंतर्गत स्वीकृत सभी योजनाओं को अविलंब पूरा किया जाए. जिन योजनाओं का कार्य अभी शुरू नहीं हुआ है, उनमें निविदा और एकरारनामा की प्रक्रिया जल्द पूरी कर कार्य प्रारंभ कराया जाए. उन्होंने सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में जलापूर्ति व्यवस्था चालू कराने, लुन्चूट पाट विद्यालय में निर्माणाधीन शौचालय का कार्य शीघ्र पूरा कराने तथा नव स्वीकृत आंगनबाड़ी केंद्रों का निर्माण तत्काल शुरू करने के निर्देश दिए. बैठक में उप विकास आयुक्त अनिमेश रंजन सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे.

ALSO READ : राज्यसभा कार्यकाल पूरा होने पर दीपक प्रकाश ने पार्टी नेतृत्व और कार्यकर्ताओं का जताया आभार

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *