Koderma: पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार सतगावां पुलिस ने मंगलवार को थाना क्षेत्र के कोठियार जंगल में अवैध महुआ शराब निर्माण के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया. अभियान के दौरान पुलिस ने जंगल में संचालित एक अवैध शराब भट्टी का पता लगाकर उसे ध्वस्त कर दिया. छापेमारी के दौरान शराब निर्माण में उपयोग किए जा रहे उपकरणों को भी नष्ट कर दिया गया. वहीं मौके से लगभग पांच क्विंटल फुलाया हुआ जावा महुआ नष्ट किया गया, जिसका उपयोग अवैध महुआ शराब बनाने में किया जा रहा था.
सतगावां थाना प्रभारी बबलू कुमार सिंह ने बताया, कि अवैध शराब निर्माण और तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा तथा इस तरह के अवैध कार्यों में संलिप्त लोगों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी. पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया है.

यह भी पढ़ें: रांची: 262 अभ्यर्थियों को मिलेगा नियुक्ति पत्र, झारखंड स्वास्थ्य विभाग में 11 हजार और बहाली की तैयारी


