Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

रांची: कांची नदी किनारे बालू में दबी मिली किशोरी की लाश, जांच में जुटी पुलिस

Ranchi: कांची नदी के शांत किनारे मंगलवार सुबह एक ऐसा खौफनाक राज सामने आया, जिसने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया. दशम...

Ranchi: कांची नदी के शांत किनारे मंगलवार सुबह एक ऐसा खौफनाक राज सामने आया, जिसने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया. दशम फॉल थाना क्षेत्र के सारजमडीह गांव में नदी किनारे बालू में दबी एक 17 वर्षीय किशोरी की लाश बरामद होने से सनसनी फैल गई. जिस सच को अपराधियों ने बालू के नीचे दबाकर हमेशा के लिए छिपाने की कोशिश की थी, उसे एक कुत्ते ने उजागर कर दिया.

कई अधिकारी पहुंचे घटनास्थल

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सुबह ग्रामीणों ने नदी किनारे एक कुत्ते को लगातार बालू खोदते देखा. संदेह होने पर जब लोग पास पहुंचे तो बालू के बीच से इंसानी शरीर का हिस्सा दिखाई दिया. यह दृश्य देखते ही गांव में हड़कंप मच गया. सूचना मिलते ही दशम फॉल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. घटना की गंभीरता को देखते हुए बुंडू डीएसपी ओमप्रकाश, अंचल अधिकारी हंस हेंब्रम, बुंडू थाना प्रभारी जयदीप टोप्पो, महिला थाना प्रभारी खुशबू कुमारी सहित कई अधिकारी घटनास्थल पहुंचे. एफएसएल टीम, तकनीकी टीम और डॉग स्क्वायड की मदद से घटनास्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए गए.

एक सप्ताह पूर्व रहस्यमय ढंग से लापता हो गई थी किशोरी

पुलिस जांच में मृतका की पहचान खूंटी जिले के मारांगहादा थाना क्षेत्र के गुटीगाड़ा गांव निवासी 17 वर्षीय हिस्सी कुमारी के रूप में हुई. बताया गया कि वह पिछले करीब 14 वर्षों से अड़की थाना क्षेत्र के बाड़ीगाड़ा गांव में अपने मामा के घर रह रही थी. करीब एक सप्ताह पूर्व वह रहस्यमय ढंग से लापता हो गई थी. मंगलवार को उसकी मां ने शव की पहचान अपनी बेटी के रूप में की. बेटी का शव देखते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया.

6 से 7 दिन पहले हत्या होने की आशंका

प्रारंभिक जांच में मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है. बुंडू डीएसपी ओमप्रकाश ने बताया कि शव की स्थिति को देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है, कि किशोरी की हत्या छह से सात दिन पहले की गई होगी. हत्या के बाद शव को कांची नदी किनारे बालू में दबाकर साक्ष्य मिटाने का प्रयास किया गया. फिलहाल पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच तेज कर दी है. शव को पोस्टमार्टम के लिए रांची स्थित रिम्स भेजा जाएगा. पुलिस का दावा है कि वैज्ञानिक जांच, तकनीकी साक्ष्यों और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर जल्द ही इस सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा किया जाएगा.

यह भी पढ़ें: गिरिडीह: अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक दिवस पर खेल प्रतिभाओं का दमदार प्रदर्शन, फुटबॉल में बेंगाबाद बना चैंपियन

 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *