Click Here
Click Here
Click Here

गिरिडीह: अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक दिवस पर खेल प्रतिभाओं का दमदार प्रदर्शन, फुटबॉल में बेंगाबाद बना चैंपियन

Giridih: अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक दिवस 2026 के अवसर पर जिला खेल कार्यालय, गिरिडीह द्वारा गिरिडीह स्टेडियम में अंडर-17 फुटबॉल प्रतियोगिता एवं इंडोर स्टेडियम...

International Olympic Day
फुटबॉल खिलाड़ी

Giridih: अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक दिवस 2026 के अवसर पर जिला खेल कार्यालय, गिरिडीह द्वारा गिरिडीह स्टेडियम में अंडर-17 फुटबॉल प्रतियोगिता एवं इंडोर स्टेडियम में बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ जिला खेल पदाधिकारी ने गुब्बारे उड़ाकर किया और खिलाड़ियों को ओलंपिक मूल्यों, खेल भावना तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया.

फुटबॉल प्रतियोगिता में जिले की आठ टीमों ने लिया भाग

फुटबॉल प्रतियोगिता में जिले की आठ टीमों ने भाग लिया. फाइनल मुकाबला बेंगाबाद टीम और आवासीय बालक फुटबॉल प्रशिक्षण केंद्र, गिरिडीह के बीच खेला गया. निर्धारित समय तक मुकाबला बराबरी पर रहने के बाद पेनाल्टी शूटआउट से विजेता का फैसला हुआ, जिसमें बेंगाबाद टीम ने 1-0 से जीत दर्ज कर खिताब अपने नाम किया.

बैडमिंटन प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्ग के खिलाड़ियों ने किया शानदार प्रदर्शन

बैडमिंटन प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्ग के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया. बालिका वर्ग अंडर-11 में ट्विंकल कुमारी, अंडर-13 में काश्वी कृष्णा और अंडर-15 में भी काश्वी कृष्णा विजेता रहीं. वहीं बालक वर्ग अंडर-11 में जिष्णु शयन, अंडर-13 में लकी केसरी और अंडर-15 में रियार्थ गुप्ता ने विजेता बनने का गौरव हासिल किया. कार्यक्रम के समापन पर विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं. प्रतियोगिता के सफल आयोजन में खेल प्रशिक्षकों, खेलकर्मियों और जिला खेल कार्यालय के कर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही.

यह भी पढ़ें: झारखंड में घट रही हैं बेटियों की संख्या, जांच केंद्रों में मिली कई अनियमितताएं, दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई: डॉ. इरफान अंसारी

add1

 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *