Click Here
Click Here
Click Here

बोकारो एसपी ने देर रात किया बालीडीह और माराफारी थाने का औचक निरीक्षण, मुहर्रम को लेकर अलर्ट

Bokaro: जिले में विधि व्यवस्था को चाक-चौबंद करने के लिए जिले के एसपी नाथू सिंह मीणा मंगलवार की देर रात सड़कों पर...

Bokaro: जिले में विधि व्यवस्था को चाक-चौबंद करने के लिए जिले के एसपी नाथू सिंह मीणा मंगलवार की देर रात सड़कों पर निकले. एसपी ने बिना किसी पूर्व सूचना के बालीडीह और माराफारी थाना क्षेत्रों का औचक निरीक्षण किया। आधी रात को कप्तान के अचानक सड़क पर उतरने से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया. इस औचक निरीक्षण के दौरान एसपी ने दोनों थाना क्षेत्रों में रात्रि गश्ती, टाइगर मोबाइल और रक्षक राइडर की सक्रियता का निरीक्षण किया.

गश्ती दल को और दुरुस्त करने के निर्देश:

निरीक्षण के क्रम में एसपी ने दोनों थानों के प्रभारियों को सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक पुख्ता करने के लिए कई महत्वपूर्ण टिप्स और दिशा-निर्देश दिए. उन्होंने साफ तौर पर कहा कि केवल रस्म अदायगी के लिए पेट्रोलिंग नहीं होनी चाहिए, बल्कि इसका असर जमीन पर दिखना चाहिए. एसपी ने थाना प्रभारियों को निर्देश दिया गया है कि वे केवल सहकर्मियों के भरोसे न रहें, बल्कि खुद भी रात्रि में क्षेत्र में निकलकर गश्ती का नेतृत्व करें. उन्होंने ने कहा कि हाल के दिनों में चोरी की वारदातों को देखते हुए पुलिस को संदिग्धों और सक्रिय अपराधियों पर कठोर निगरानी रखने को कहा गया है.

जनता में विश्वास जगाना प्राथमिकता:

एसपी ने कहा कि गश्ती का तरीका ऐसा हो जिससे आम जनों के मन में सुरक्षा का भाव पैदा हो और वे खुद को सुरक्षित महसूस कर सकें. इसके अलावा एसपी ने आगामी मुहर्रम त्योहार के मद्देनजर शांति और सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश करने वाले तत्वों के खिलाफ एसपी ने कड़ा रुख अपनाया है. उन्होंने दोनों थाना प्रभारियों को पूरी तरह अलर्ट रहने का आदेश दिया है.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *