Click Here
Click Here
Click Here

महिला की बेहरमी से हत्या करने वाले प्रेमी समेत तीन गिरफ्तार, मौत से पहले कहा- मैं ट्रैफिक में फंसी हूं और फिर बंद हो गया था फोन

Ranchi : जिले के तुपुदाना क्षेत्र में सोहराई पहाड़ के पास सड़क किनारे मिली एक महिला की क्षत-विक्षत लाश के मामले में...

brutal murder

Ranchi : जिले के तुपुदाना क्षेत्र में सोहराई पहाड़ के पास सड़क किनारे मिली एक महिला की क्षत-विक्षत लाश के मामले में रांची पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. पुलिस ने कांड संख्या-136/26 की कड़ियों को जोड़ते हुए ताबड़तोड़ छापेमारी कर इस खौफनाक वारदात का पर्दाफाश कर दिया है. पुलिस की स्पेशल टीम ने मुख्य आरोपी सहित तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है, जिनसे गुप्त ठिकानों पर कड़ाई से पूछताछ की जा रही है.

मोबाइल CDR और टेक्निकल सर्विलांस से खुला राज

पुलिस सूत्रों से मिली पुख्ता जानकारी के मुताबिक, इस अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाने में पुलिस को पहली बड़ी कामयाबी मृतका के मोबाइल नंबर की CDR टेक्निकल सर्विलांस के आधार पर मिली. जांच के दौरान पुलिस को कई चौंकाने वाले सुराग मिले, जिन्होंने पूरी तफ्तीश की दिशा ही बदल दी. सूत्रों का दावा है कि पुलिस ने इस वारदात में शामिल सभी आरोपियों की पहचान कर ली है. गिरफ्तार आरोपियों में मृतका का एक कथित प्रेमी भी शामिल बताया जा रहा है. इस पूरे मामले का रांची पुलिस आज आधिकारिक तौर पर खुलासा कर सकती है.

SSP के निर्देश पर बनी स्पेशल टीम, कार भी बरामद

अपराधियों की धरपकड़ के लिए SSP राकेश रंजन के निर्देश पर सिटी एसपी ने पुलिस की अलग-अलग स्पेशल टीमों को मैदान में उतारा है. हटिया DSP के नेतृत्व में गठित संयुक्त स्पेशल टीम लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है. पुलिस को एक और बड़ी कामयाबी यह मिली है कि उसने वारदात में इस्तेमाल की गई उस रहस्यमयी कार को भी बरामद कर लिया है, जिसमें महिला को बैठाकर ले जाया गया था.

महिला ने कहा- मैं ट्रैफिक में अटकी हूं, फिर बंद हो गया फोन

घटना की शुरुआत 19 जून से होती है. दोपहर 12 बजे के बाद जब महिला अपने घर नहीं लौटी, तो परेशान परिजनों, विशेषकर उसके भाई, ने मोबाइल पर संपर्क करने की कोशिश की. काफी प्रयास के बाद जब फोन उठा, तो महिला ने बेहद डरी-सहमी आवाज में कहा कि वह मंगलों के पास भीषण जाम में फंसी हुई हैं. जब भाई ने उनकी सटीक लोकेशन जाननी चाही, तो उन्होंने सिर्फ इतना कहा कि वह दसमाइल से आगे हैं.

कॉल पर आया अनजान लड़का, फिर बंद हो गया फोन

बातचीत के दौरान अचानक महिला से फोन छीनकर एक अनजान लड़के ने बात करनी शुरू कर दी. उस लड़के ने अपना और अपने एक अन्य साथी का नाम बताते हुए कहा कि वे लोग हरदाग (दसमाइल) के रहने वाले हैं और गाड़ी में कुल तीन लोग सवार हैं. भाई को किसी अनहोनी का शक हुआ और उन्होंने तुरंत गाड़ी का नंबर तथा लाइव लोकेशन मांगी. इस पर लड़के बहानेबाजी करने लगे कि गाड़ी का तेल खत्म हो गया है और नेटवर्क भी नहीं है. इसके तुरंत बाद फोन बंद कर दिया गया.

पहाड़ के रास्ते पर मिली क्षत-विक्षत लाश

19 और 20 जून तक जब फोन चालू नहीं हुआ, तो थक-हारकर परिजनों ने अरगोड़ा थाने में महिला की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई. इसके बाद 21 जून को तुपुदाना क्षेत्र के अंतर्गत सिरी सोहराई पहाड़ के सुनसान रास्ते पर एक अज्ञात महिला का शव बरामद हुआ. सूचना मिलने पर जब परिजन तुपुदाना थाने पहुंचे और पुलिस द्वारा दिखाई गई तस्वीर देखी, तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई. वह शव उनकी लापता बहन का ही था. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया था.

परिजनों का आरोप: साजिश के तहत गैंगरेप के बाद हत्या

पीड़ित परिवार ने पुलिस को दिए लिखित आवेदन में फोन पर बात करने वाले अज्ञात लड़कों और उनके साथियों पर नामजद आरोप लगाया है. परिजनों का सीधा आरोप है कि महिला को एक सोची-समझी साजिश के तहत धोखे से जाल में फंसाया गया था, फिर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म जैसी वारदात को अंजाम दिया और फिर पकड़े जाने के डर से उसकी बेरहमी से हत्या कर शव को पहाड़ के पास फेंक दिया.

ALSO READ: ईचागढ़ के मौसाढ़ा गांव में हाथी का हमला, महिला घायल, ग्रामीणों में आक्रोश

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *