Ranchi : धुर्वा इलाके से एक युवक का शव बरामद हुआ है. युवक का शव कुएं में पाया गया. स्थानीय निवासियों के अनुसार बुधवार सुबह कुएं में एक शव तैर रहा था, जिसके बाद उस शव को बाहर निकाला गया है. बताया जाता है कि मृतक युवक कुछ दिन पहले घर से लापता था. उसकी खोजबीन की जा रही थी. बुधवार सुबह शव मिलने के बाद स्थानीय लोग और पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची. फिलहाल इस पूरे मामले की जांच की जा रही है.
मृत युवक की पहचान की गयी
मृतक युवक का नाम विनय रंजन है. जिसकी उम्र 35 वर्ष है. मृतक युवक विनय रंजन एचईसी कॉलोनी, धुर्वा का रहने वाला है. मृतक युवक विवेक रंजन 22 जून को 11 बजे के बाद से लापता था. जहां युवक का शव कुएं से बरामद हुआ है.

ALSO READ : अपार्टमेंट के मीटर रूम और लिफ्ट में लगी आग, मची अफरा-तफरी


