Click Here
Click Here
Click Here

अलविदा दीपेश जी : पत्रकारिता जगत ने खोया अपना एक चमकता सितारा, शोक में डूबा मीडिया जगत

Ranchi : पत्रकारिता जगत और रांची के लिए आज का दिन बेहद स्तब्ध करने वाला है. वरिष्ठ पत्रकार दीपेश कुमार का आकस्मिक...

पत्रकार दीपेश कुमार

Ranchi :  पत्रकारिता जगत और रांची के लिए आज का दिन बेहद स्तब्ध करने वाला है. वरिष्ठ पत्रकार दीपेश कुमार का आकस्मिक निधन हो गया है. बताया जा रहा है कि उन्हें अखबार के दफ्तर में काम के दौरान ही दिल का दौरा पड़ा, जो उनके और उनके चाहने वालों के लिए काल बनकर आया. उनकी असामयिक मृत्यु से पूरा मीडिया जगत मर्माहत है.

पत्रकार, मार्गदर्शक और बेहतरीन इंसान

दीपेश जी केवल एक पत्रकार नहीं, बल्कि एक मार्गदर्शक और बेहतरीन इंसान थे. उनके साथ काम करने वाले और उनके सानिध्य में रिपोर्टिंग के गुर सीखने वाले युवा पत्रकार उन्हें अपना प्रेरणास्रोत मानते थे. उनका व्यक्तित्व इतना सरल और मिलनसार था कि राजनीति से लेकर हर विषय पर उनसे लंबी चर्चाएं हमेशा यादगार रही. उनकी गर्मजोशी और “क्या हाल है, घर-परिवार सब कैसा है?” पूछने वाली आत्मीय आवाज अब हमेशा के लिए खामोश हो गई है.

सहयोगियों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि 

उनके निधन की खबर मिलते ही शहर के पत्रकारों में शोक की लहर दौड़ गई. सोशल मीडिया पर उन्हें याद करते हुए उनके मित्र और सहयोगी भावभीनी श्रद्धांजलि दे रहे हैं. रांची ने आज एक ऐसा पत्रकार खो दिया है, जो अपनी विशिष्ट शैली और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए सदैव याद किए जाएंगे. ईश्वर उनके परिजनों को इस अपार दुख को सहने की शक्ति प्रदान करें.

 

ALSO READ : झारखंड पुलिस में बड़े पैमाने पर होगी पुलिसकर्मियों की प्रोन्नति, बोर्ड की बैठक में लिया गया निर्णय, आदेश जारी

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *