Click Here
Click Here
Click Here

12 भारतीयों की गैस प्लांट हादसे में मौत के बाद पीएम और कतर के अमीर ने की फोन पर बात, दुख व्यक्त किया

NewsWave Desk : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कतर के अमीर शेख तमीम बिन हमद अल थानी से फोन पर बात की. जिसकी...

पीएम और कतर के अमीर ने की फोन पर बात

NewsWave Desk : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कतर के अमीर शेख तमीम बिन हमद अल थानी से फोन पर बात की. जिसकी जानकारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से एक्स पर दी गयी. जिसमें बताया गया कि कतर के रास लाफान इंडस्ट्रियल सिटी स्थित एलएनजी कॉम्प्लेक्स में हुए विस्फोट और आग की घटना में 12 भारतीय नागरिकों की मौत हो गयी. जिसके बाद पीएम मोदी ने कतर के अमीर से बात की. जिसमें उन्होंने जान गंवाने वाले भारतीयों के प्रति संवेदना जताने के लिए कतर के अमीर का आभार व्यक्त किया. प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर कहा कि उन्होंने कतर के अमीर से बातचीत की और हादसे में जान गंवाने वाले भारतीयों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की. दोनों नेताओं ने मृतकों के परिजनों के दुख में साझेदारी जताई और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की. उन्होंने कहा कि दोनों देश अपने अपने नागरिकों की सुरक्षा के लिये प्रतिबद्ध है.

रास लाफान गैस प्लांट में हुआ था भीषण हादसा

गौरतलब है कि बीते रविवार की शाम कतर के रास लाफान इंडस्ट्रियल सिटी स्थित बरजान गैस सप्लाई सुविधा में भीषण विस्फोट और आग लग गई थी. यह संयंत्र कतर एनर्जी एलएनजी द्वारा संचालित किया जाता है. हादसे के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया था. कतर के ऊर्जा राज्य मंत्री साद शरीदा अल-काबी ने दोहा में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि हादसे में कुल 13 लोगों की मौत हुई है, जबकि 66 लोग घायल हुए हैं. वहीं, दोहा स्थित भारतीय दूतावास ने सोमवार को पुष्टि की थी कि मृतकों में 12 भारतीय नागरिक शामिल हैं.

 

ALSO READ : नीरव मोदी को लंदन हाईकोर्ट में झटका, बैंक ऑफ इंडिया को चुकाने होंगे 100 करोड़ रूपये

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *