Click Here
Click Here
Click Here

त्रिशा के खास पोस्ट से खत्म हुईं ब्रेकअप की अफवाहें, सोशल मीडिया पर मची हलचल 

News Wave Desk: साउथ सुपरस्टार विजय थलापति के 52वें जन्मदिन पर फैंस काफी उत्साहित थे, लेकिन दिनभर एक बात को लेकर चर्चा...

News Wave Desk: साउथ सुपरस्टार विजय थलापति के 52वें जन्मदिन पर फैंस काफी उत्साहित थे, लेकिन दिनभर एक बात को लेकर चर्चा तेज रही. हर साल विजय को जन्मदिन की शुभकामनाएं देने वाली त्रिशा कृष्णन ने इस बार कोई पोस्ट शेयर नहीं किया था. इसके अलावा सोशल मीडिया पर यह भी देखा गया कि दोनों एक-दूसरे को फॉलो नहीं करते हैं. इसके बाद उनके रिश्ते को लेकर तरह-तरह की अटकलें लगने लगीं.

त्रिशा ने रोमांटिक अंदाज में किया बर्थडे विश

देर रात त्रिशा कृष्णन ने इंस्टाग्राम पर विजय के साथ एक खास तस्वीर शेयर कर सभी अफवाहों पर विराम लगा दिया. तस्वीर में विजय मुस्कुराते नजर आ रहे हैं, जबकि त्रिशा उनकी ओर देखकर मुस्कुरा रही हैं. दोनों के सामने कई केक रखे हुए हैं, जिससे यह किसी खास सेलिब्रेशन की तस्वीर लग रही है. फोटो के साथ त्रिशा ने लिखा, “उस इंसान को जन्मदिन की शुभकामनाएं, जो हर चीज को खास बना देता है.” उन्होंने दिल और नजर न लगे वाले इमोजी भी शेयर किए. साथ ही “00:00” लिखकर इशारा किया कि यह मिडनाइट बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीर है.

हर साल विजय के लिए करती हैं खास पोस्ट

त्रिशा पिछले कई सालों से विजय के जन्मदिन पर खास पोस्ट शेयर करती रही हैं. 2023 में उन्होंने फिल्म लियो की शूटिंग के दौरान की तस्वीर पोस्ट की थी. 2024 में उनकी मिरर सेल्फी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी, जबकि 2025 में उन्होंने विजय की अपने पालतू जानवर के साथ खेलते हुए तस्वीर साझा की थी.

हिट फिल्मों में दिखी दोनों की शानदार केमिस्ट्री

विजय और त्रिशा तमिल सिनेमा की सबसे लोकप्रिय ऑन-स्क्रीन जोड़ियों में गिने जाते हैं. दोनों ने घिल्ली, थिरुपाची, आथी और कुरुवी जैसी फिल्मों में साथ काम किया है. उनकी केमिस्ट्री को दर्शकों ने हमेशा पसंद किया है और इसी वजह से उनके रिश्ते को लेकर समय-समय पर चर्चाएं होती रही हैं.

रिश्ते की खबरों पर पहले भी दे चुके हैं सफाई

ऑफ-स्क्रीन बॉन्डिंग को लेकर कई बार अफवाहें उड़ीं, लेकिन विजय और त्रिशा दोनों पहले ही साफ कर चुके हैं कि उनके बीच सिर्फ अच्छी दोस्ती है. दोनों कलाकारों ने हमेशा किसी भी तरह के रोमांटिक रिश्ते की खबरों को खारिज किया है.

Read Also: नीरव मोदी को लंदन हाईकोर्ट में झटका, बैंक ऑफ इंडिया को चुकाने होंगे 100 करोड़ रूपये

add1

 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *