Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

मंगेतर ने बताया हादसा, पुलिस ने खोला हत्या का राज, प्रेमी संग मिलकर रची थी साजिश!

Newswave Desk: महाराष्ट्र में बढ़ते अपराध के मामलों के बीच पुणे से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने हर किसी को...

Pune Businessman Murder

Newswave Desk: महाराष्ट्र में बढ़ते अपराध के मामलों के बीच पुणे से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है. शुरुआत में इसे एक दर्दनाक हादसा माना गया, लेकिन पुलिस जांच में जो सच सामने आया, उसने सभी को चौंका दिया. जिस युवती से कुछ ही महीनों बाद शादी होने वाली थी, उसी पर अपने मंगेतर की हत्या की साजिश रचने का आरोप लगा है. पुलिस ने युवती और उसके कथित प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है.

मृतक की पहचान पुणे के गहुंजे निवासी केतन विशाल अग्रवाल के रूप में हुई है. केतन अपने परिवार के रियल एस्टेट कारोबार से जुड़े हुए थे और कंपनी में निदेशक की जिम्मेदारी संभाल रहे थे. 18 जून को उनका शव पुणे के ऐतिहासिक लोहागढ़ किले के पास करीब 400 फीट गहरी खाई से बरामद किया गया था. घटना के बाद केतन की मंगेतर सिया गोयल ने पुलिस को बताया था कि दोनों किले पर घूमने गए थे. इसी दौरान फोटो खिंचवाते समय केतन का संतुलन बिगड़ गया और वह खाई में गिर गए. सिया ने इसे एक सामान्य दुर्घटना बताया था. शुरुआत में पुलिस ने भी इसी एंगल से जांच शुरू की, लेकिन कुछ बातें ऐसी थीं जिन्होंने पुलिस का शक बढ़ा दिया.

पुलिस की जांच में क्या कुछ हुआ, जानिए

जांच के दौरान पुलिस को यह बात समझ नहीं आई कि एक अनुभवी ट्रेकर इतने आसानी से कैसे खाई में गिर सकता है. इसके बाद पुलिस ने मामले की गहराई से जांच शुरू की. मृतक के दोस्तों, रिश्तेदारों और करीबियों से पूछताछ की गई. इसी दौरान पुलिस को सिया गोयल और चेतन बाबूलाल चौधरी के बीच कथित प्रेम संबंधों की जानकारी मिली. पुलिस के अनुसार सिया और चेतन पिछले करीब एक साल से एक-दूसरे को जानते थे. जांच में मिले तकनीकी सबूतों, गवाहों के बयानों और अन्य जानकारियों के आधार पर पुलिस को शक हुआ कि केतन की मौत हादसा नहीं बल्कि एक सोची-समझी साजिश का हिस्सा हो सकती है.

पुलिस का दावा है कि सिया केतन से शादी नहीं करना चाहती थी और चेतन के साथ अपने रिश्ते को आगे बढ़ाना चाहती थी. ऐसे में दोनों ने मिलकर केतन को रास्ते से हटाने की योजना बनाई. योजना के तहत केतन को घूमने के बहाने लोहागढ़ किले पर ले जाया गया. बाद में चेतन भी वहां पहुंचा और दोनों ने कथित तौर पर केतन को खाई में धक्का दे दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई.

शिकायत के बाद पुलिस ने साजिश के एंगल से जांच शुरू की

मामले में नया मोड़ तब आया जब केतन के पिता विशाल अग्रवाल ने बेटे की मौत पर संदेह जताते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. शिकायत के बाद पुलिस ने हत्या और आपराधिक साजिश के एंगल से जांच शुरू की. जांच में मिले सबूतों के आधार पर सिया गोयल और चेतन चौधरी के खिलाफ मामला दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस का कहना है कि पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है. हालांकि मामले की जांच अभी जारी है और पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस पूरी साजिश में किसी अन्य व्यक्ति की भी भूमिका थी या नहीं.

बताया जा रहा है कि केतन और सिया की शादी इसी साल होने वाली थी. दोनों परिवार विवाह की तैयारियों में जुटे थे. यहां तक कि राजस्थान के उदयपुर में शादी के लिए करोड़ों रुपये खर्च कर एक महल भी बुक किया जा चुका था. लेकिन शादी से पहले हुई इस घटना ने दोनों परिवारों को गहरे सदमे में डाल दिया है. जिस रिश्ते को लेकर खुशियां मनाई जा रही थीं, वही रिश्ता अब एक हत्या के आरोप और पुलिस जांच का विषय बन गया है.

ALSO READ: कीटनाशक विक्रेताओं की मनमानी अब नहीं चलेगी, नियम तोड़ा तो सीधे जेल और लाइसेंस रद्द, आदेश जारी

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *