Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

चक्रधरपुर में शीतला माता पूजा का भव्य विसर्जन जुलूस, भक्ति और उत्साह में झूमे श्रद्धालु

Chaibasa: रेलवे क्षेत्र की हरिजन बस्ती में आयोजित पांच दिवसीय शीतला माता पूजा का समापन बुधवार रात भव्य विसर्जन जुलूस के साथ...

शीतला माता पूजा

Chaibasa: रेलवे क्षेत्र की हरिजन बस्ती में आयोजित पांच दिवसीय शीतला माता पूजा का समापन बुधवार रात भव्य विसर्जन जुलूस के साथ हुआ. पूरे आयोजन के दौरान श्रद्धालु माता की भक्ति में लीन रहे और सुख-समृद्धि की कामना की.

विधि-विधान के साथ प्रतिमा का विसर्जन किया गया

पूजा संपन्न होने के बाद गाजे-बाजे, ढोल-नगाड़ों और डीजे की धुन के साथ माता का भव्य विसर्जन जुलूस निकाला गया. जुलूस हरिजन बस्ती से शुरू होकर रेलवे अकाउंट्स कॉलोनी, कुसुमकुंज मोड़, इतवारी बाजार और पांचमोड़ होते हुए बालाजी मंदिर स्थित तालाब पहुंचा, जहां विधि-विधान के साथ प्रतिमा का विसर्जन किया गया.

विसर्जन जुलूस के दौरान श्रद्धालु भक्ति गीतों और डीजे की धुन पर झूमते नजर आए. मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालुओं ने नीम के पत्तों से तोरणद्वार सजाकर माता का स्वागत किया. कई स्थानों पर लोगों ने जल और नीम पत्तों से भी पूजा-अर्चना कर आस्था व्यक्त की. इस अवसर पर विभिन्न सामाजिक संगठनों की ओर से श्रद्धालुओं के लिए पेयजल और जलपान की व्यवस्था की गई. पूरे आयोजन के दौरान बड़ी संख्या में लोगों की भागीदारी रही, जिससे क्षेत्र का माहौल भक्तिमय बना रहा.

ALSO READ: शराब घोटाला के आरोपी सौरभ आशीष केडिया ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी अग्रिम बेल

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *