Delhi : झारखंड शराब घोटाला केस में आरोपी सौरभ आशीष केडिया ने अपनी अग्रिम जमानत के लिए सुप्रीम कोर्ट में गुहार लगाई है. उसने सुप्रीम कोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दाखिल की है. सौरभ आशीष केडिया मेसर्स दिशिता वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड नाम की शराब डिस्ट्रीब्यूटर कंपनी के निदेशकों में से एक हैं. इस कंपनी को झारखंड में शराब की थोक आपूर्ति का लाइसेंस मिला था.
नियम विरुद्ध दिया गया टेंडर
एसीबी की अब तक की जांच में यह बातें सामने आई हैं कि नियमों के मुताबिक टेंडर लेने के लिए 3 साल का टैक्स रिटर्न सर्टिफिकेट जमा करना अनिवार्य था, लेकिन सौरभ आशीष केडिया की कंपनी ने केवल 2 साल के दस्तावेज दिए फिर भी उन्हें टेंडर दे दिया गया. जो नियम विरुद्ध है.

एक साल से फरार
सौरभ आशीष केडिया की तलाश एसीबी को करीब एक वर्ष से हैं, लेकिन वह एसीबी के डर से फरार चल रहा है. इससे पहले सौरभ केडिया ने अपनी अग्रिम जमानत के लिए झारखंड हाईकोर्ट में भी याचिका दाखिल की थी लेकिन हाईकोर्ट ने उसकी याचिका खारिज करते हुए उसे अग्रिम बेल देने से इंकार कर दिया था.
ALSO READ : धनबाद DC ने भाषा की दीवार तोड़ फरियादी महिला से किया खोरठा में संवाद, दिया कार्रवाई का भरोसा


