Click Here
Click Here
Click Here

सिमडेगा : विद्यालय में हुई चोरी मामले में दो गिरफ्तार, एक नाबालिग निरुद्ध

Simdega : राजकीय उर्दू मध्य विद्यालय भट्ठीटोली में हुई चोरी की घटना मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया. जबकि...

विद्यालय चोरी कांड

Simdega : राजकीय उर्दू मध्य विद्यालय भट्ठीटोली में हुई चोरी की घटना मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया. जबकि एक नाबालिग को निरुद्ध किया गया है. इसकी जानकारी बुधवार को एसडीपीओ धर्मदेव पासवान ने दी. उन्होंने बताया कि सिमडेगा थाना कांड संख्या 86/2026 के तहत विद्यालय की सहायक शिक्षिका बीना लकड़ा के लिखित आवेदन पर मामला दर्ज किया गया था. आवेदन में कहा गया था कि 20 जून की रात अज्ञात चोरों ने विद्यालय में चोरी की घटना को अंजाम दिया. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष टीम का गठन किया गया.

आरोपियों ने स्वीकार किया आरोप

जांच के दौरान तकनीकी और मानवीय साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने भट्ठीटोली निवासी उमर फारुख खान (22) और ईदगाह मुहल्ला निवासी सादिक खान उर्फ साहब खान (39) से पूछताछ की. पूछताछ में दोनों ने चोरी की घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली. इसके अलावा एक नाबालिग को भी निरुद्ध किया गया. जिसने अपराध में शामिल होने की बात स्वीकार की. आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने विद्यालय से चोरी गए दो टैबलेट, एक भरा हुआ गैस सिलेंडर, गैस उपभोक्ता पासबुक, विभिन्न समितियों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति के बैंक पासबुक, चेकबुक, दो बायोमेट्रिक अटेंडेंस डिवाइस और विद्यालय की आठ मुहर बरामद की हैं. कांड के उद्भेदन में थाना प्रभारी संजीत कुमार, अनुपम एक्का, संतोष कुमार राय, मुकुट सिंह कुंटिया, राकेश कुमार राय, सशस्त्र बल समेत अन्य की महत्वपूर्ण भूमिका रही.

 

ALSO READ : आपकी सैलरी आम जनता देती है, इसे ध्यान में रखकर काम करें: हेमंत सोरेन, 262 नवचयनित कर्मियों को दिया नियुक्ति पत्र

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *