Click Here
Click Here
Click Here

जामताड़ा के साइबर फ्रॉड सरगना समेत 4 को HC से बेल, इन पर बन चुकी है वेब सीरीज 

Ranchi: जामताड़ा के साइबर फ्रॉड सरगना उज्जवल कुमार शाही, राजकिशोर शाही, अमित कुमार शाही एवं राजेंद्र मंडल को आज झारखंड हाई कोर्ट...

झारखंड हाईकोर्ट
कुख्यात प्रिंस खान के सहयोगी सूरज टांडी को HC से जमानत

Ranchi: जामताड़ा के साइबर फ्रॉड सरगना उज्जवल कुमार शाही, राजकिशोर शाही, अमित कुमार शाही एवं राजेंद्र मंडल को आज झारखंड हाई कोर्ट के न्यायाधीश अनुभा रावत चौधरी की अदालत से बेल मिली है, आपको बताते चले की मामले में जामताड़ा पुलिस ने इन्हें 3 महीने पहले गिरफ्तार किया था, हालांकि आरोपियों पर साइबर फ्रॉड के कई अन्य मुकदमे दर्ज हैं लेकिन करोड़ों की साइबर फ्रॉड की आशंका और संदिग्ध मानकर जामताड़ा साइबर थाने में दर्ज मुकदमा 17/2026 के मामले में जेल भेजा था. पुलिस के अनुसार अब तक इन अपराधियों ने दो करोड रुपए से अधिक के ठगी की घटनाओं को अंजाम दिया है इनके पास से 13 मोबाइल फोन 18 सिम कार्ड चार मोटरसाइकिल और एक लैपटॉप भी बरामद किया गया था, इधर जमानत मिलने के बाद भी यह जेल से बाहर नहीं आ सकेंगे क्योंकि तमाम आरोपियों पर अन्य साइबर फ्रॉड के मुकदमे दर्ज है. 

आरोपियों पर बन चुकी है वेब सीरीज 

आपको यह भी बताते चलें कि जिन आरोपियों को झारखंड हाई कोर्ट से राहत प्रदान की गई है उसके मुख्य सरगना उज्जवल कुमार शाही, राजेंद्र मंडल समेत कई साइबर फ्रॉड पर “जामताड़ा” नामक वेब सीरीज बन चुकी है, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा था. यह फिल्म साइबर फ्रॉड से बचने और साइबर फ्रॉड के अंजाम देने की प्रक्रिया से अवगत कराने के लिए बनाया गया था.

Read Also: वार्ड 8 की पार्षद ने उठाए जनसुविधाओं के मुद्दे, नाली निर्माण, सफाई व्यवस्था और पेयजल समस्या के समाधान की मांग

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *