Click Here
Click Here
Click Here

कोडरमा SP ने मुहर्रम को लेकर डोमचांच और मरकच्चो के संवेदनशील स्थानों का किया निरिक्षण

Koderma: आगामी मुहर्रम पर्व 2026 को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से कोडरमा पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क...

Koderma: आगामी मुहर्रम पर्व 2026 को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से कोडरमा पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है. इसी क्रम में बुधवार को पुलिस अधीक्षक ने जिले के विभिन्न संवेदनशील स्थानों और जुलूस मार्गों का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान डोमचांच थाना क्षेत्र के शहीद चौक, बगड़ो तथा मरकच्चो थाना क्षेत्र के मंझलाडीह, तेतरयाडीह, मोहगाय समेत अन्य महत्वपूर्ण स्थानों और जुलूस मार्गों का भौतिक निरीक्षण किया गया.

सुरक्षा और यातायात व्यवस्था की समीक्षा

पुलिस अधीक्षक ने निरीक्षण के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण, यातायात प्रबंधन और विधि-व्यवस्था की तैयारियों की समीक्षा की. उन्होंने संबंधित थाना प्रभारियों और पुलिस पदाधिकारियों को पर्व के दौरान शांति एवं सौहार्द बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. पुलिस अधीक्षक ने कहा कि मुहर्रम के दौरान सोशल मीडिया पर विशेष निगरानी रखी जाएगी. किसी भी प्रकार की भ्रामक, आपत्तिजनक या अफवाह फैलाने वाली सामग्री प्रसारित करने वालों के खिलाफ विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी.

अफवाहों से बचने की अपील

उन्होंने आम लोगों से अपील की कि किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत स्थानीय पुलिस को दें. कोडरमा पुलिस ने कहा है कि मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह प्रतिबद्ध है और सभी आवश्यक सुरक्षा इंतजाम किए जा रहे हैं.

ALSO READ : भरत तिवारी के परिजनों से मिले BJP नेता रमेश सिंह, हर संभव मदद का दिलाया भरोसा

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *