Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

2.36 करोड़ रुपये मूल्य के 1184 किलो गांजा मामले में दो आरोपी दोषी करार, सजा पर फैसला कल

Ranchi: 2.36 करोड़ रुपये मूल्य के 1184 किलो गांजा के साथ गिरफ्तार अभियुक्त गणेश चौधरी और आनंद कुमार को रांची सिविल कोर्ट...

Ranchi: 2.36 करोड़ रुपये मूल्य के 1184 किलो गांजा के साथ गिरफ्तार अभियुक्त गणेश चौधरी और आनंद कुमार को रांची सिविल कोर्ट के अपर न्यायायुक्त ओंकार नाथ चौधरी की अदालत ने दोषी करार दिया है. मामले में सजा के बिंदु पर 25 जून को सुनवाई होगी.

मामले में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) की ओर से विशेष लोक अभियोजक कुमार वशिष्ट ने अदालत में पक्ष रखा. उन्होंने बताया कि एनसीबी ने 24 अप्रैल 2023 को नामकुम थाना क्षेत्र में एक ट्रक से बरामद 1184 किलो गांजा के साथ दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार किया था.

पुख्ता साक्ष्यों के आधार पर दोषी करार

गिरफ्तारी के बाद से दोनों अभियुक्त होटवार स्थित बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा में बंद हैं. सुनवाई के दौरान दोनों को अदालत में पेश किया गया था. अदालत ने मामले में प्रस्तुत पुख्ता साक्ष्यों के आधार पर दोनों अभियुक्तों को दोषी पाया. इसके बाद सजा के बिंदु पर सुनवाई के लिए 25 जून की तिथि निर्धारित की गई है. इस मामले में एनडीपीएस कांड संख्या-19/2023 दर्ज किया गया था.

ALSO READ: भरत तिवारी के परिजनों से मिले BJP नेता रमेश सिंह, हर संभव मदद का दिलाया भरोसा

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *