Lohardaga: जिले के सेन्हा प्रखंड में वाहन खरीदारों के लिए एक नई सुविधा जुड़ गई है. श्री बाइक हीरो मोटोकॉर्प की दूसरी शाखा का शुभारंभ बुधवार को सेन्हा पेट्रोल पंप के समीप विधिवत रूप से किया गया. उद्घाटन समारोह में सेन्हा थाना प्रभारी नीरज झा ने फीता काटकर एवं दीप प्रज्ज्वलित कर नए शोरूम का शुभारंभ किया. इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय गणमान्य लोग, कंपनी के पदाधिकारी, कर्मचारी तथा क्षेत्रवासी उपस्थित रहे.
क्षेत्र के विकास में व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है
उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए सेन्हा थाना प्रभारी नीरज झा ने कहा कि किसी भी क्षेत्र के विकास में व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है. उन्होंने कहा कि हीरो मोटोकॉर्प देश की विश्वसनीय दोपहिया वाहन कंपनियों में से एक है और इसकी नई शाखा खुलने से सेन्हा एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को बेहतर सेवाएं उपलब्ध होंगी. उन्होंने कहा कि ग्राहकों को अब वाहन खरीदने, सर्विसिंग कराने तथा अन्य सुविधाओं के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा. इससे स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे और क्षेत्र की आर्थिक गतिविधियों को मजबूती मिलेगी. उन्होंने नए प्रतिष्ठान के सफल संचालन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि व्यवसाय में ग्राहक संतुष्टि सबसे महत्वपूर्ण होती है और इसी के आधार पर किसी भी संस्था की पहचान बनती है.

बेहतर सुविधा मिलने की उम्मीद
कार्यक्रम का समापन अतिथियों के सम्मान एवं ग्राहकों के स्वागत के साथ हुआ. नई शाखा के शुभारंभ से सेन्हा एवं आसपास के ग्रामीण इलाकों के लोगों को दोपहिया वाहनों की खरीदारी एवं सेवाओं के लिए बेहतर सुविधा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है.
AlsoRead:2.36 करोड़ रुपये मूल्य के 1184 किलो गांजा मामले में दो आरोपी दोषी करार, सजा पर फैसला कल


