Bokaro: मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए जिला पुलिस पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रही है. विधि-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से जिला नियंत्रण कक्ष द्वारा सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. मुहर्रम के दौरान जिले के प्रमुख चौक-चौराहों और संवेदनशील स्थानों पर सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से कड़ी निगरानी रखने की तैयारी की गई है. इसके अलावा ड्रोन कैमरों की मदद से भी विभिन्न गतिविधियों पर नजर रखी जाएगी, ताकि किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि पर तत्काल कार्रवाई की जा सके. बोकारो एसपी ने टाइगर मोबाइल के जवानों को विशेष निर्देश दिया है. उन्हें लगातार क्षेत्र में गश्त करते हुए हर गतिविधि पर पैनी नजर बनाए रखने को कहा गया है.
आम लोगों की सहायता के लिए तीन मोबाइल नंबर जारी
जिला नियंत्रण कक्ष की ओर से आम लोगों की सहायता और सूचना के लिए Dial 112 के अलावा तीन मोबाइल नंबर 8986660333, 9431706420 और 9693042515 जारी किया गया है. पुलिस प्रशासन ने आम जनता से अपील की है, कि कहीं भी किसी प्रकार की गलत, संदिग्ध या असामाजिक गतिविधि दिखाई दे, तो तुरंत इन नंबरों पर सूचना दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके. मुहर्रम के मद्देनजर जिला पुलिस सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पूरी तरह सतर्क है और शांति एवं सौहार्द बनाए रखने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है.

यह भी पढ़ें: मोहर्रम को लेकर कोडरमा में फ्लैग मार्च, ड्रोन से होगी निगरानी


