Koderma: अवैध खनन एवं परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अंचलाधिकारी सारांश जैन ने बुधवार को कार्रवाई करते हुए डहुआटोला से एक बोल्डर लदा हाईवा तथा महेशमाराय से अवैध बालू लदा एक ट्रैक्टर जब्त किया. कार्रवाई के दौरान ट्रैक्टर चालक समेत दो लोगों को हिरासत में लिया गया. जानकारी के अनुसार, निरीक्षण के दौरान डहुआटोला क्षेत्र में बिना वैध दस्तावेज के बोल्डर परिवहन करते हुए एक हाईवा को पकड़ा गया. वहीं महेशमाराय में अवैध रूप से बालू लदे ट्रैक्टर को जब्त किया गया.
अवैध खनन के खिलाफ अभियान रहेगा जारी
अंचलाधिकारी सारांश जैन ने बताया कि अवैध खनन एवं खनिज परिवहन के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी. इस प्रकार के अवैध कार्यों में संलिप्त लोगों के विरुद्ध नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी. जब्त वाहनों के संबंध में अग्रिम कार्रवाई की जा रही है.

ALSO READ: मोहर्रम को लेकर कोडरमा में फ्लैग मार्च, ड्रोन से होगी निगरानी


