Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

मुरी स्टेशन पर आरपीएफ की बड़ी कार्रवाई, बिहार ले जाई जा रही 79 पाउच व केन अवैध शराब बरामद

Ranchi/Muri: रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन सतर्क” के तहत मुरी रेलवे स्टेशन पर अवैध गतिविधियों के...

मुरी स्टेशन पर आरपीएफ की बड़ी कार्रवाई
मुरी स्टेशन पर आरपीएफ की बड़ी कार्रवाई

Ranchi/Muri: रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन सतर्क” के तहत मुरी रेलवे स्टेशन पर अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए गए सघन जांच अभियान में बड़ी सफलता मिली है. जांच के दौरान आरपीएफ ने एक व्यक्ति को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया है. जानकारी के अनुसार, आरपीएफ फ्लाइंग टीम रांची एवं आरपीएफ पोस्ट मुरी की संयुक्त टीम द्वारा मुरी रेलवे स्टेशन तथा ट्रेनों में अवैध वस्तुओं, दलालों, असामाजिक तत्वों एवं संदिग्ध गतिविधियों के विरुद्ध विशेष जांच अभियान चलाया जा रहा था. इसी दौरान प्लेटफॉर्म संख्या-1 पर न्यू फुट ओवर ब्रिज के समीप एक व्यक्ति सफेद रंग का भारी बोरा लेकर संदिग्ध अवस्था में घूमता हुआ दिखाई दिया.

तलाशी में बरामद हुई अवैध शराब

संदेह होने पर टीम ने उसे रोककर पूछताछ की. पूछताछ में उसने अपना नाम बिंदेश्वर यादव (64 वर्ष), पिता स्वर्गीय बंगाली यादव, निवासी शफीपुर, थाना खुसरूपुर, जिला पटना (बिहार) बताया. तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 79 पाउच एवं केन अवैध शराब बरामद की गई, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 10 हजार रुपये बताई गई है.

ALSO READ: झारखंड में बिना लाइसेंस कीटनाशक बेचना अब जेल की सजा वाला अपराध, सरकार ने जारी की सख्त गाइडलाइन

उत्पाद विभाग को सौंपा गया आरोपी

पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह शराब को बिहार ले जाकर अधिक कीमत पर बेचने की योजना बना रहा था, जिससे अवैध लाभ कमा सके. इसके बाद आरपीएफ ने आरोपी को गिरफ्तार कर जब्त शराब के साथ आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए उत्पाद विभाग, रांची के हवाले कर दिया. इस कार्रवाई में आरपीएफ पोस्ट मुरी के एएसआई एस.के. सिंह, स्टाफ अवनीश सिंह तथा आरपीएफ फ्लाइंग टीम रांची के उपनिरीक्षक रवि शेखर, डी.के. जितेरवाल, प्रदीप कुमार एवं हेमंत की महत्वपूर्ण भूमिका रही. आरपीएफ अधिकारियों ने बताया कि रेलवे परिसरों में अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *