Click Here
Click Here
Click Here

गिरिडीह से महिला दो मासूम बच्चों के साथ रहस्यमय ढंग से लापता, परिजनों ने पुलिस से लगाई खोजबीन की गुहार

Giridih: गिरिडीह जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र अंतर्गत प्रेम नगर, बनियाडीह से एक महिला अपने दो मासूम बच्चों के साथ संदिग्ध परिस्थितियों...

Giridih: गिरिडीह जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र अंतर्गत प्रेम नगर, बनियाडीह से एक महिला अपने दो मासूम बच्चों के साथ संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई है. घटना के बाद परिवार के लोगों में चिंता का माहौल है. परिजनों ने महिला और बच्चों की तलाश के लिए काफी प्रयास किए, लेकिन अब तक उनका कोई सुराग नहीं मिल पाया है. इसके बाद परिवार ने पुलिस की शरण ली है और जल्द से जल्द खोजबीन की मांग की है. जानकारी के अनुसार, प्रेम नगर, बनियाडीह निवासी रेखा देवी सोमवार 23 जून की दोपहर अपने दो बच्चों, 8 वर्षीय बेटी प्रीति कुमारी और 5 वर्षीय बेटे पियूष कुमार दास के साथ घर से निकली थीं. परिजनों को लगा कि वह किसी परिचित या रिश्तेदार के यहां गई होंगी और शाम तक वापस लौट आएंगी, लेकिन देर रात तक घर नहीं पहुंचने पर परिवार की चिंता बढ़ गई.

परिजनों ने दर्ज कराई शिकायत

परिवार के सदस्यों ने पहले अपने स्तर पर आसपास के इलाकों, रिश्तेदारों और परिचितों के यहां उनकी तलाश की. कई जगहों पर खोजबीन करने के बावजूद महिला और दोनों बच्चों का कोई पता नहीं चल सका. इसके बाद महिला के पति बिरबल दास ने मुफ्फसिल थाना पहुंचकर मामले की लिखित शिकायत दर्ज कराई और पत्नी तथा बच्चों की सकुशल बरामदगी की मांग की.

ALSO READ: गिरिडीह: News Wave की खबर के बाद हरकत में स्वास्थ्य विभाग, गावां CHC मामले में स्पष्टीकरण तलब

महिला और बच्चों की तलाश में जुटी पुलिस

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है. पुलिस आसपास के क्षेत्रों में पूछताछ कर रही है तथा उपलब्ध तकनीकी और अन्य माध्यमों से महिला एवं बच्चों की तलाश में जुटी हुई है. इधर, एक महिला के अपने दो छोटे बच्चों के साथ अचानक लापता होने की घटना से स्थानीय लोगों में भी चिंता व्याप्त है. लोगों ने पुलिस प्रशासन से मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए महिला और बच्चों को जल्द से जल्द खोज निकालने की मांग की है. परिजनों का कहना है कि यदि किसी व्यक्ति को रेखा देवी या उनके दोनों बच्चों के संबंध में कोई जानकारी मिले तो तत्काल नजदीकी थाना या परिवार के लोगों को सूचित करें, ताकि उन्हें सकुशल घर वापस लाया जा सके.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *