Click Here
Click Here
Click Here

JAP-1 में DSP और 334 पुलिसकर्मियों का पासिंग आउट परेड आज, CM हेमंत सोरेन होंगे शामिल

Ranchi : डोरंडा स्थित जैप – 1 परिसर में गुरूवार को छह डीएसपी और 334 पुलिसकर्मियों का पासिंग आउट परेड आयोजित किया...

पासिंग आउट परेड

Ranchi : डोरंडा स्थित जैप – 1 परिसर में गुरूवार को छह डीएसपी और 334 पुलिसकर्मियों का पासिंग आउट परेड आयोजित किया गया है. कार्यक्रम दोपहर साढ़े बारह बजे से है. इस कार्यक्रम में सीएम हेमंत सोरेन शामिल होंगे. सीएम हेमंत सोरेन परेड की सलामी लेंगे. इसके लिये बीते बुधवार को पुलिस कर्मियों का फुल ड्रेस रिहर्सल किया गया था. इस कार्यक्रम में डीजीपी तदाशा मिश्र, एडीजी प्रिया दुबे, एडीजी मनोज कौशिक, आईजी प्रभात कुमार, आईजी पंकज कंबोज, आईजी मयूर पटेल कन्हैयालाल, डीआईजी मनोज रतन चौथे, एसएसपी राकेश रंजन समेत कई अधिकारी शामिल होंगे.

334 सिपाही कई माह से पासिंग आउट परेड का कर रहे थे इंतजार

जानकारी के मुताबिक मुसाबनी स्थित पुलिस ट्रेनिंग सेंटर में 19 सितंबर से लेकर 26 सितंबर तक प्रशिक्षुओं की अंतिम परीक्षा ली गई. नवंबर के शुरुआत में परीक्षाफल तैयार कर लिया गया. जिसके बाद 12 नवंबर को परीक्षाफल जारी किया गया. लेकिन अभी तक सिपाहियों का पासिंग आउट परेड नहीं किया गया था. मुसाबनी में प्रशिक्षण हासिल करने वाले 334 पुलिसकर्मियों में रांची, जमशेदपुर, धनबाद, विशेष शाखा, पीटीसी, रेल और जैप-एक, दो, तीन, पांच, सात, आठ, नौ व दस के जवान शामिल हैं.

 

ALSO READ : झारखंड राज्यसभा चुनाव में हार के बाद भड़के कांग्रेस प्रत्याशी प्रणव झा, बोले — विधायकों की मंडी बनाई गई, बाहर से सूटकेस लेकर आया खरीदार

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *