Click Here
Click Here
Click Here

हजारीबाग में बिजली गुल से परेशान हजारों उपभोक्ता, कई गांवों में ब्लैकआउट

Hazaribagh: कटकमदाग और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में बुधवार दोपहर आई तकनीकी खराबी के कारण बिजली व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो गई....

बिजली गुल
कई गांवों में ब्लैकआउट

Hazaribagh: कटकमदाग और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में बुधवार दोपहर आई तकनीकी खराबी के कारण बिजली व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो गई. गुरुवार सुबह तक कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. जानकारी के अनुसार, 33 केवी नरसिंगस्थान फीडर के डेमोटाड क्षेत्र में कई स्थानों पर पेड़ और उनकी डालियां बिजली के मुख्य तारों पर गिर गई.

इससे हाई वोल्टेज लाइन क्षतिग्रस्त हो गई और कई इलाकों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई. घटना की सूचना मिलते ही बिजली विभाग की टीम मरम्मत कार्य में जुट गई. हालांकि तकनीकी खराबी अपेक्षा से अधिक गंभीर होने के कारण आपूर्ति बहाल करने में समय लग रहा है.

पसई PSS से जुड़े इलाकों में भी बिजली संकट

इस खराबी का असर 33 केवी पसई पावर सब-स्टेशन पर भी पड़ा है. मुख्य लाइन बाधित होने के कारण रेवाली, शांकरपुर, फतहा समेत कई ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति पूरी तरह बंद हो गई. लंबे समय तक बिजली नहीं रहने से लोगों को पेयजल, मोबाइल चार्जिंग और अन्य दैनिक कार्यों में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है.

सिंगल फेजिंग की समस्या से बढ़ी मुश्किल

बिजली बहाल करने के प्रयास के दौरान लाइन में सिंगल फेजिंग की समस्या उत्पन्न हो गई. इसके कारण कई जगहों पर बिजली उपकरण सुचारू रूप से काम नहीं कर पा रहे हैं. बिजली विभाग की तकनीकी टीम देर रात तक फॉल्ट की तलाश में जुटी रही. लाइनमैन और कनीय अभियंताओं ने विभिन्न क्षेत्रों में पेट्रोलिंग कर खराबी वाले स्थान की पहचान करने का प्रयास किया. विभाग का कहना है कि समस्या का समाधान कर जल्द से जल्द बिजली आपूर्ति सामान्य करने की कोशिश की जा रही है.

ALSO READ: जामताड़ा: शादी की खुशियां पलभर में मातम में बदली, आकाशीय बिजली गिरने से 2 मौत

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *