Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

हजारीबाग: दनुआ घाटी में भीषण सड़क हादसा, खाई में गिरा ट्रेलर, चालक वाहन में फंसा

Hazaribagh: जिले की दनुआ घाटी में गुरुवार को अहले सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया. बता दें, एक अनियंत्रित ट्रेलर सड़क...

भीषण सड़क हादसा
हजारीबाग: दनुआ घाटी में भीषण सड़क हादसा

Hazaribagh: जिले की दनुआ घाटी में गुरुवार को अहले सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया. बता दें, एक अनियंत्रित ट्रेलर सड़क से नीचे गहरी खाई में जा गिरा. जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई. हादसे के बाद ट्रेलर चालक वाहन के अंदर ही फंस गया, जिसे निकालने के लिए राहत एवं बचाव कार्य युद्धस्तर पर जारी है.

पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंचे

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रेलर अचानक नियंत्रण खो बैठा और सड़क किनारे सुरक्षा अवरोधक को पार करते हुए खाई में जा गिरा. दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन, पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंच गए. बचावकर्मी ट्रेलर में फंसे चालक को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं. घटनास्थल पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग जुट गए हैं. दुर्घटना के कारणों का अभी तक स्पष्ट खुलासा नहीं हो सका है, हालांकि प्रारंभिक तौर पर वाहन के अनियंत्रित होने की आशंका जताई जा रही है.

पुलिस ने बताया कि चालक को सुरक्षित निकालने के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है. चालक की स्थिति के साथ हादसे में हुए नुकसान को लेकर विस्तृत जानकारी बचाव अभियान पूरा होने के बाद ही सामने आ सकेगी. फिलहाल,  दनुआ घाटी क्षेत्र में राहत एवं बचाव अभियान जारी है और प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है.

ALSO READ: हजारीबाग में बिजली गुल से परेशान हजारों उपभोक्ता, कई गांवों में ब्लैकआउट

 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *