Click Here
Click Here
Click Here

चाईबासा : ग्रामसभा में महिलाओं ने की आंगनबाड़ी केंद्र खोलने की मांग

Chaibasa : आनंदपुर प्रखंड के जोमत्री गांव में रुघींकोचा आजीविका महिला संकुल संगठन की पहल पर ग्रामसभा का आयोजन किया गया. ग्रामसभा...

आंगनबाड़ी केंद्र खोलने की मांग

Chaibasa : आनंदपुर प्रखंड के जोमत्री गांव में रुघींकोचा आजीविका महिला संकुल संगठन की पहल पर ग्रामसभा का आयोजन किया गया. ग्रामसभा में ग्रामीणों एवं महिलाओं ने सर्वसम्मति से गांव में आंगनबाड़ी केंद्र स्थापित करने की मांग उठाई. ग्रामीणों ने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र बच्चों, गर्भवती महिलाओं, धात्री माताओं और किशोरी बालिकाओं के पोषण, स्वास्थय एवं समग्र विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. वर्तमान में जोमत्री गांव में आंगनबाड़ी केंद्र नहीं होने के कारण लाभुकों को दूसरे गांव के केंद्रों पर निर्भर रहना पड़ता है. जिससे उन्हें विभिन्न प्रकार की कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. महिलाओं ने बताया कि गांव की जनसंख्या में लगातार वृद्धि हो रही है और आंगनबाड़ी सेवाओं के पात्र लाभुकों की संख्या भी पर्याप्त है. ऐसे में गांव में अलग से आंगनबाड़ी केंद्र की स्थापना आवश्यक हो गई है. ग्रामसभा में उपस्थित लोगों ने संबंधित विभाग एवं प्रशासन से शीघ्र पहल कर जोमत्री गांव में आंगनबाड़ी केंद्र शुरू करने की मांग की.

ये रहे मौजूद

बैठक के दौरान मुनूरेन होरो, बसंती टोपनो, हीरामणि टोपनो, रघुनाथ टोपनो, सुखराम टोपनो, देवेंद्र सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे. ग्रामसभा में यह भी निर्णय लिया गया कि गांव की इस मांग को प्रशासन तक पहुंचाया जाएगाण् ताकि बच्चों और महिलाओं को सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ अपने गांव में ही मिल सके.

 

ALSO READ : चाईबासा : मंडल कारा का बोर्ड ऑफ विजिटर ने किया निरीक्षण, बंदियों की सुविधाओं और सुरक्षा व्यवस्था की ली जानकारी

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *