Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

BREAKING : बोकारो लापता युवती केस : CID द्वारा बरामद कंकाल पुष्पा के दांत से हुआ DNA का मिलान, कोर्ट ने पूछा पुलिस लापरवाह अधिकारियों पर अब तक क्या कार्रवाई हुई?

Ranchi: बोकारो की लापता युवती पुष्पा केस में बड़ा खुलासा हुआ है. झारखंड हाईकोर्ट में पेश की गई CFSL कोलकाता की रिपोर्ट...

CID JHARKHAND
बोकारो लापता युवती केस : CID द्वारा बरामद कंकाल पुष्पा के दांत से हुआ DNA का मिलान

Ranchi: बोकारो की लापता युवती पुष्पा केस में बड़ा खुलासा हुआ है. झारखंड हाईकोर्ट में पेश की गई CFSL कोलकाता की रिपोर्ट के मुताबिक, CID द्वारा बरामद कंकाल के दांत के सैंपल का DNA पुष्पा से मैच हो गया है. हालांकि, पूरे कंकाल का DNA अभी तक पुष्पा के माता-पिता के DNA से पूरी तरह मैच नहीं हुआ है. मामले की सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने निचली अदालत में चल रही कार्रवाई की जानकारी मांगी है. साथ ही कोर्ट ने सरकार से पूछा है कि जांच में लापरवाही बरतने वाले पुलिस अधिकारियों पर अब तक क्या कार्रवाई की गई है.

सुनवाई के दौरान SIT की टीम मौजूद रही

सुनवाई के दौरान SIT की टीम भी मौजूद रही. कोर्ट ने बरामद कंकाल के पंचनामा समेत अन्य कानूनी प्रक्रियाओं को पूरा करने का निर्देश पुलिस को दिया है. वहीं, अदालत में बताया गया कि पुष्पा के परिजन अभी भी यह मानने को तैयार नहीं हैं कि बरामद कंकाल उनकी बेटी का ही है. इस पर कोर्ट ने कहा कि पुलिस को अपनी कार्रवाई की जानकारी है और वह कानून के अनुसार आगे बढ़े.

हाईकोर्ट के हस्तक्षेप के बाद मामले की जांच तेज हुई 

बता दें कि 18 वर्षीय पुष्पा 21 जुलाई 2025 से बोकारो के पिंडराजोरा थाना क्षेत्र से लापता थी. परिवार ने गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए परिजन हाईकोर्ट पहुंचे थे. हाईकोर्ट के हस्तक्षेप के बाद मामले की जांच तेज हुई और CID ने अप्रैल 2026 में पुष्पा के घर से करीब 10 किलोमीटर दूर से मानव अवशेष बरामद किए थे. इसके बाद कंकाल और पुष्पा के माता-पिता के DNA सैंपल जांच के लिए CFSL कोलकाता भेजे गए थे. अब रिपोर्ट सामने आने के बाद मामले में आगे की कार्रवाई पर नजर बनी हुई है.

ALSO READ: अधिकारियों को कमीशन लेते आपने सुना होगा, लेकिन अब ठेकेदार ले रहे हैं अफसरों से रिश्वत, पढ़ें और देखें पूरी खबर

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *