Click Here
Click Here
Click Here

मोहर्रम ताजिया जुलुस व अखाड़े की तैयारी जोरी पर

Pakur : जिले में आगामी मोहर्रम पर्व को लेकर प्रशासन और मोहर्रम कमेटियों की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं. पर्व को...

Muharram Tazia Procession

Pakur : जिले में आगामी मोहर्रम पर्व को लेकर प्रशासन और मोहर्रम कमेटियों की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं. पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया जा रहा है. वहीं दूसरी ओर विभिन्न मोहर्रम कमेटियां ताजिया निर्माण, अखाड़ों की तैयारी तथा जुलूस के आयोजन में जुटी हुई हैं.

मोहर्रम पर उमड़ेगा जनसैलाब, तीन प्रमुख ताजिया जुलूस निकलेंगे

जिले के विभिन्न प्रखंडों और ग्रामीण क्षेत्रों में पारंपरिक रूप से ताजिया जुलूस निकाले जाएंगे, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल होंगे. जिला मुख्यालय में इस वर्ष तीन प्रमुख ताजिया जुलूसों का आयोजन किया जाएगा. इनमें हरिणडॉगा मोहर्रम कमेटी, हाटपाड़ा बाजार मोहर्रम कमेटी और आसनडीपा मोहर्रम कमेटी शामिल हैं. सभी कमेटियों द्वारा जुलूस को सफल बनाने के लिए तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है. प्रशासन की ओर से भी जुलूस मार्गों, सुरक्षा व्यवस्था और यातायात प्रबंधन को लेकर आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं, ताकि मोहर्रम का पर्व शांतिपूर्ण और सुरक्षित वातावरण में संपन्न हो सके.

Also Read : रांची में निगम का एक्शन: बरियातू रोड और डोरंडा में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, गुमटी-ठेले जब्त

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *