Click Here
Click Here
Click Here

पुलिस ड्यूटी मीट-2026 में शानदार प्रदर्शन, पांच स्वर्ण पदकों के साथ हजारीबाग ओवरऑल चैंपियन

Hazaribagh : उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल स्तरीय पुलिस ड्यूटी मीट-2026 में हजारीबाग पुलिस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पांच स्वर्ण पदक अपने नाम...

Hazaribagh Overall Champion

Hazaribagh : उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल स्तरीय पुलिस ड्यूटी मीट-2026 में हजारीबाग पुलिस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पांच स्वर्ण पदक अपने नाम किए और ओवरऑल चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया. प्रतियोगिता में प्रमंडल के पांच जिलों की पुलिस टीमों ने हिस्सा लिया, जिसमें हजारीबाग ने सर्वाधिक अंक अर्जित कर चैंपियन ट्रॉफी पर कब्जा जमाया. वहीं, चतरा जिला पुलिस ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए रनर-अप का स्थान प्राप्त किया. पुलिस ड्यूटी मीट के दौरान तकनीकी, अनुसंधान एवं व्यावसायिक दक्षता से जुड़ी विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया. इन प्रतियोगिताओं में हजारीबाग के पुलिस पदाधिकारियों और जवानों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए पांच स्वर्ण पदक जीतकर अपनी श्रेष्ठता साबित की. इस उपलब्धि से जिले का नाम पूरे प्रमंडल में रोशन हुआ है.

विजेता टीमों को मिला सम्मान, बेहतर प्रदर्शन के लिए किया गया प्रेरित

समापन समारोह में उत्तरी छोटानागपुर क्षेत्र के डीआईजी अंजनी झा ने विजेता प्रतिभागियों एवं टीमों को सम्मानित किया. उन्होंने कहा कि पुलिस ड्यूटी मीट केवल एक प्रतियोगिता नहीं है, बल्कि यह पुलिसकर्मियों की कार्यकुशलता, अनुसंधान क्षमता, पेशेवर दक्षता और टीम भावना को विकसित करने का महत्वपूर्ण मंच है. उन्होंने सभी प्रतिभागियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया.इस अवसर पर चतरा के पुलिस अधीक्षक अनिमेष नैथानी ने चतरा टीम के प्रदर्शन की प्रशंसा करते हुए कहा कि रनर-अप का स्थान प्राप्त करना टीम की कड़ी मेहनत और समर्पण का परिणाम है. उन्होंने सभी प्रतिभागियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बधाई दी.

उत्कृष्ट प्रदर्शन से हजारीबाग पुलिस ने बढ़ाया जिले का मान

वहीं हजारीबाग के पुलिस अधीक्षक अमन कुमार ने ओवरऑल चैंपियन बनने पर हजारीबाग टीम को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह सफलता जिले के पुलिस पदाधिकारियों और जवानों की मेहनत, अनुशासन और पेशेवर प्रतिबद्धता का परिणाम है. उन्होंने कहा कि टीम का उत्कृष्ट प्रदर्शन पूरे पुलिस बल के लिए गर्व का विषय है और भविष्य में भी इसी समर्पण के साथ नई उपलब्धियां हासिल करने की उम्मीद है. हजारीबाग पुलिस की इस शानदार सफलता से पुलिस महकमे में खुशी का माहौल है. अधिकारियों और जवानों ने इस उपलब्धि को सामूहिक प्रयास और टीम वर्क की जीत बताते हुए आगे भी उत्कृष्ट प्रदर्शन का संकल्प दोहराया.

Also Read : जामताड़ा में नाबालिगों के वाहन चलाने पर होगी कार्रवाई, सड़क सुरक्षा को लेकर उपायुक्त ने दिए सख्त निर्देश 

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *