Click Here
Click Here
Click Here

जमशेदपुर में पिस्तौल लेकर स्कूल पहुंचा 12वीं का छात्र, प्रिंसिपल ने किया सस्पेंड

Ranchi: जमशेदपुर के श्यामा प्रसाद इंटर कॉलेज में उस समय हड़कंप मच गया, जब 12वीं कक्षा के एक छात्र के बैग से...

Jamshedpur
बैग में मिला पिस्टल

Ranchi: जमशेदपुर के श्यामा प्रसाद इंटर कॉलेज में उस समय हड़कंप मच गया, जब 12वीं कक्षा के एक छात्र के बैग से पिस्तौल और गोली मिलने की जानकारी सामने आई. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद स्कूल प्रशासन हरकत में आया और मामले की जांच शुरू की.

क्लास में दहशत फैलाने के लिए पिस्टल और गोली लेकर आया था छात्र

जानकारी के अनुसार, 12वीं कक्षा का छात्र हिमांशु कुमार अपने बैग में पिस्तौल और गोली लेकर स्कूल पहुंचा था. बताया जा रहा है कि छात्रों के दो गुटों के बीच मारपीट हुई थी. इसी विवाद के बाद क्लास में दहशत फैलाने के लिए हिमांशु कुमार अपने साथ पिस्टल और गोली लेकर चला आया था.  इस दौरान क्लास में बैठे छात्र ने पिस्तौल और गोली का वीडियो बना लिया और वह सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.

तीन बच्चे सस्पेंड

वायरल होने के बाद इंटर कॉलेज के प्रिंसिपल ने हिमांशु कुमार से पूछताछ की. पूछताछ करने के बाद हिमांशु कुमार ने बताया कि किसी और लड़के ने उसके बैग में पिस्तौल और गोली रख दी और वह गलती से स्कूल ले आया. हालांकि प्रिंसिपल ने हिमांशु कुमार के पिता को स्कूल बुला कर इस मामले की जानकारी दी है. साथ ही प्रिंसिपल ने मामले की कार्रवाई करते हुए तीन बच्चों को सस्पेंड कर दिया है. वहीं छात्र हिमांशु कुमार ने भी अपनी गलती स्वीकार कर ली है.

यह भी पढ़ें: जामताड़ा में नाबालिगों के वाहन चलाने पर होगी कार्रवाई, सड़क सुरक्षा को लेकर उपायुक्त ने दिए सख्त निर्देश 

add1

 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *