Ranchi: मुहर्रम पर्व को लेकर सिटी एसपी पारस राणा और एसडीओ के नेतृत्व में फ्लैग मार्च निकाला गया. फ्लैग मार्च अलबर्ट एक्का चौक से शुरू होकर डेलीमार्केट, उर्दू लाइब्रेरी होते हुए एकरा मस्जिद तक गया. उसके बाद फ्लैग मार्च एकरा मस्जिद से कर्बला चौक, चर्च रोड होते हुए वापस अलबर्ट एक्का चौक पहुंचा.
फ्लैग मार्च में रेपिड एक्सन पुलिस, जिला बल, एसआईआरबी, होमगार्ड, जैप, इको सहित अन्य बल शामिल थे. फ्लैग मार्च के माध्यम से क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और सौहार्दपूर्ण माहौल बनाए रखने का संदेश दिया गया. फ्लैग मार्च में कोतवाली एएसपी निखिल राय, सिटी डीएसपी केवी रमन, कई थाना प्रभारी, पीसीआर, गश्ती दल, टाइगर मोबाइल, बज्र वाहन आदि शामिल थे.



