Bengaluru: अबुआ अधिकार मंच के संस्थापक वेदांत कौस्तव ने गुरुवार को बेंगलुरु में बेंगलुरु दक्षिण से सांसद और भाजपा युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या से मुलाकात की. इस दौरान वेदांत कौस्तव ने तेजस्वी सूर्या को भारत के पहले स्वतंत्रता संग्राम के शहीद सिदो-कान्हू पर लिखी एक पुस्तक भेंट की.
युवाओं की भूमिका और झारखंड आंदोलन पर हुई चर्चा
मुलाकात के दौरान दोनों के बीच मौजूदा राजनीति में युवाओं की भागीदारी को लेकर चर्चा हुई. वेदांत कौस्तव ने युवाओं की भूमिका, देश के विकास में उनकी जिम्मेदारी और विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में सामूहिक प्रयासों पर तेजस्वी सूर्या से मार्गदर्शन लिया. इस दौरान झारखंड आंदोलन और झारखंड के स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान पर भी विस्तार से बातचीत हुई. साथ ही “एक भारत, श्रेष्ठ भारत” अभियान पर भी चर्चा की गई. यह अभियान 31 अक्टूबर 2015 को सरदार वल्लभभाई पटेल की 140वीं जयंती पर शुरू किया गया था. इसका उद्देश्य देश की विविधता का सम्मान करना, राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के बीच सांस्कृतिक, भाषाई और शैक्षिक आदान-प्रदान बढ़ाना और राष्ट्रीय एकता को मजबूत करना है.

ALSO READ: पूर्व रेलवे ने रानीगंज और आसनसोल में नए आरपीएफ बैरकों का किया उद्घाटन, शहीदों को दी श्रद्धांजलि
युवा नेताओं से मिलकर मिलती है नई प्रेरणा: वेदांत कौस्तव
वेदांत कौस्तव ने कहा कि युवा नेताओं से मिलकर नई ऊर्जा और प्रेरणा मिलती है. उन्होंने कहा कि समाज के लिए बेहतर काम करने के लिए युवाओं को अनुभवी और युवा नेताओं से सीख लेकर कल्याणकारी कार्यों में अपनी भागीदारी बढ़ानी चाहिए.


