Click Here

पूर्व रेलवे ने रानीगंज और आसनसोल में नए आरपीएफ बैरकों का किया उद्घाटन, शहीदों को दी श्रद्धांजलि

Asansol: पूर्व रेलवे ने सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और रेलवे सुरक्षा बल (RPF) कर्मियों के कल्याण के लिए रानीगंज और आसनसोल...

नए आरपीएफ बैरकों का उद्घाटन
नए आरपीएफ बैरकों का उद्घाटन

Asansol: पूर्व रेलवे ने सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और रेलवे सुरक्षा बल (RPF) कर्मियों के कल्याण के लिए रानीगंज और आसनसोल में दो नए अत्याधुनिक आरपीएफ बैरकों का उद्घाटन किया. रानीगंज में 20 बेड क्षमता वाले पुरुष बैरक का नाम “शहीद मोहम्मद जावेद खान बैरक” तथा आसनसोल में महिला बैरक का नाम “शहीद अरुण कुमार सिंह महिला बैरक” रखा गया है.

शहीदों के परिजनों को किया सम्मानित

इन बैरकों का उद्घाटन पूर्व रेलवे महिला कल्याण संगठन की अध्यक्षा सीमा देऊस्कर ने महाप्रबंधक मिलिंद देऊस्कर की उपस्थिति में किया. कार्यक्रम में रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे. इस अवसर पर शहीद मोहम्मद जावेद खान की पत्नी शमीमा खान और शहीद अरुण कुमार सिंह की पत्नी उमा देवी सिंह को विशेष रूप से सम्मानित किया गया. अधिकारियों ने कहा कि बैरकों का नामकरण शहीदों के साहस, कर्तव्यनिष्ठा और रेलवे सुरक्षा में उनके योगदान को स्थायी सम्मान देने के उद्देश्य से किया गया है.

ALSO READ: हजारीबाग में ठाकुरबाड़ी की जमीन पर कब्जे की कोशिश से भक्तों में उबाल, इंसाफ के लिए ‘भगवान’ को साथ लेकर विधायक कार्यालय पहुंचे

रानीगंज यार्ड के पुनर्विकास कार्यों की भी हुई समीक्षा

कार्यक्रम के दौरान वृक्षारोपण भी किया गया. वहीं महाप्रबंधक ने रानीगंज यार्ड के पुनर्विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए कहा कि आधुनिकीकरण से माल परिवहन क्षमता बढ़ेगी और रेल परिचालन अधिक सुगम एवं प्रभावी होगा.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *