Click Here
Click Here
Click Here

गिरिडीह में मुहर्रम को लेकर प्रशासन अलर्ट, उपायुक्त और एसपी ने किया विभिन्न अनुमंडलों का दौरा

Giridih: मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क...

गिरिडीह में मुहर्रम को लेकर प्रशासन अलर्ट
गिरिडीह में मुहर्रम को लेकर प्रशासन अलर्ट

Giridih: मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है. इसी क्रम में उपायुक्त रामनिवास यादव एवं पुलिस अधीक्षक डॉ. बिमल कुमार ने खोरीमहुआ, बगोदर-सरिया, डुमरी और सदर अनुमंडल सहित विभिन्न क्षेत्रों का संयुक्त दौरा कर स्थानीय जनप्रतिनिधियों, ताजिया समितियों, धार्मिक नेताओं और दोनों समुदायों के गणमान्य लोगों से संवाद किया.

शांतिपूर्ण आयोजन और अफवाहों से बचने की अपील

दौरे के दौरान अधिकारियों ने मुहर्रम पर्व को पारंपरिक, शांतिपूर्ण और भाईचारे के वातावरण में मनाने की अपील की. उपायुक्त ने कहा कि जिले में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है. उन्होंने चेतावनी दी कि सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने, अफवाह फैलाने या भ्रामक सूचना प्रसारित करने वाले तत्वों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

उपायुक्त ने ताजिया समितियों एवं आयोजनकर्ताओं से निर्धारित दिशा-निर्देशों और सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करने का आग्रह किया. उन्होंने कहा कि ताजिया प्रशासन द्वारा स्वीकृत मार्गों से ही निकाले जाएं तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि या असामाजिक तत्वों की सूचना तुरंत प्रशासन और पुलिस को दी जाए. उन्होंने कहा कि गिरिडीह की पहचान आपसी भाईचारे और सांप्रदायिक सौहार्द की रही है, जिसे बनाए रखना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है.

ALSO READ: तेजस्वी सूर्या से मिले वेदांत कौस्तव, शहीद सिदो-कान्हू पर लिखी पुस्तक भेंट की

संवेदनशील क्षेत्रों में बढ़ाई गई निगरानी

वहीं पुलिस अधीक्षक डॉ. बिमल कुमार ने बताया कि मुहर्रम के दौरान संवेदनशील और महत्वपूर्ण स्थलों पर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था की जा रही है. जिला पुलिस लगातार निगरानी कर रही है तथा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर भी विशेष नजर रखी जा रही है. उन्होंने लोगों से अपील की कि किसी भी अपुष्ट सूचना पर विश्वास न करें और किसी भी संदेश को साझा करने से पहले उसकी सत्यता अवश्य जांच लें. संयुक्त दौरे के दौरान दोनों अधिकारियों ने स्थानीय लोगों की समस्याएं और सुझाव भी सुने तथा प्रशासन की ओर से हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया. जिला प्रशासन ने सभी नागरिकों से अफवाहों से दूर रहने, सामाजिक सद्भाव बनाए रखने और किसी भी आपात स्थिति में प्रशासन एवं पुलिस का सहयोग करने की अपील की है.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *