Chatra: जिले के चतरा कॉलेज के नजदीक मल्टी पर्पस हॉल में आगामी 28 जून दिन रविवार को बीएलओ 2 कार्यक्रम का आयोजन किया गया है. इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में झामुमो पार्टी के केंद्रीय महासचिव विनोद पाण्डेय मौजूद होंगे. इसी 28 जून को होने वाले कार्यक्रम को लेकर चतरा झामुमो पार्टी कार्यालय में बैठक रखी गई. बैठक की अध्यक्षता झामुमो युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष राहुल कुमार यादव ने की. इस बैठक का मुख्य उद्देश्य कार्यक्रम को बेहतर तरीके सम्पन्न कैसे किया जाए एवं इस कार्यक्रम के जो मुख्य उद्देश्य हैं, उसे कैसे पूरा किया जाए और संगठन की मजबूती पर भी चर्चा की गई.
मतदाता सूची से बेवजह काटा जा रहा मतदाताओं का नाम
इस दौरान युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष राहुल यादव ने कहा, कि SIR के नाम पर बेवजह मतदाताओं का नाम मतदाता सूची से काटा जा रहा है. अभी हाल ही में इसी तरह का SIR बिहार में हुआ, पश्चिम बंगाल में भी चुनाव के पूर्व एसआइआर के तहत लाखों मतदाता का नाम मतदाता सूची से हटा दिया गया, इसका परिणाम सबके सामने है. इस मामले में केंद्र सरकार व चुनाव आयोग की नियत साफ नहीं है. मतदाता सूची से नाम हटने से मतदाता लोकतांत्रिक और अपने संवैधानिक अधिकार से वंचित हो जायेंगे. साथ ही लोगों को योजना का लाभ मिलना भी बंद हो जायेगा. इसलिए सभी बीएलओ एसआइआर को गंभीरता से लें. बेवजह किसी मतदाता का नाम सूची से ना हटे यह सुनिश्चित करें.

इसके साथ ही कार्यक्रम को सफल बनाने की भी बात कही. बैठक में जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा राहुल यादव, उपाध्यक्ष , संजीव कुमार, महमूद खान, जिला संगठन सचिव, प्रमोद कुमार, अनिल मुंडा, लावलोग प्रखंड अध्यक्ष, राजन पासवान, मयूरहंड प्रखंड अध्यक्ष, अशोक कुमार भारती, टिंकू भुईयां, सदर प्रखंड के युवा नेता राकेश यादव, चंदन यादव, संजीत दागी, प्रदीप यादव, एवं जिले के कार्यकर्ता शामिल हुए.
यह भी पढ़ें: गिरिडीह में मुहर्रम को लेकर प्रशासन अलर्ट, उपायुक्त और एसपी ने किया विभिन्न अनुमंडलों का दौरा


