Giridih: गिरिडीह जिले में लगातार सामने आ रही बिजली संबंधी समस्याओं के समाधान को लेकर कोयलांचल चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (केसीसीआई) ने विद्युत विभाग के अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की. केसीसीआई अध्यक्ष राहुल बर्मन के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने विद्युत विभाग के महाप्रबंधक सह मुख्य अभियंता प्रतोष कुमार से मुलाकात कर शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली व्यवस्था को और बेहतर बनाने पर चर्चा की.
बरसात से पहले विद्युत आपूर्ति व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग
बैठक में बरसात के मौसम से पहले विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को दुरुस्त करने, ब्रेकडाउन की स्थिति में कम क्षेत्र प्रभावित हो इसके लिए स्विचों की संख्या बढ़ाने तथा खराब पड़े इंसुलेटरों को शीघ्र बदलने की मांग उठाई गई. साथ ही आपात स्थिति में उपभोक्ताओं को त्वरित सहायता उपलब्ध कराने के लिए विभाग की ओर से एक समर्पित कॉल सेंटर नंबर जारी करने का सुझाव भी दिया गया.

विद्युत विभाग के अधिकारियों ने उपभोक्ताओं को बेहतर और निर्बाध बिजली सुविधा उपलब्ध कराने के लिए हरसंभव प्रयास करने का आश्वासन दिया. बैठक में विभाग के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र के अधिकारी भी मौजूद रहे. इस अवसर पर राजेश गुप्ता, गोपाल दास भदानी, डॉ. सुमन, अरुण कुमार साव, राहुल कुमार, मनीष बर्णवाल, गौतम सागर, रवि राज, सौरव महासेठ, धर्मप्रकाश सहित कई गणमान्य सदस्य उपस्थित थे.
यह भी पढ़ें: वज्रपात की चपेट में आने से महिला की मौत, छाया मातम


