Click Here
Click Here
Click Here

मुहर्रम से पहले बुंडू में प्रशासन का शक्ति प्रदर्शन, फ्लैग मार्च से दिया शांति का संदेश

Ranchi : मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के लिए गुरुवार को बुंडू अनुमंडल प्रशासन और पुलिस पूरी...

Ranchi : मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के लिए गुरुवार को बुंडू अनुमंडल प्रशासन और पुलिस पूरी तरह सक्रिय नजर आई. इस दौरान नगर पंचायत क्षेत्र में भव्य फ्लैग मार्च निकाला गया. फ्लैग मार्च की शुरुआत बुंडू थाना रोड से हुई, जो नगर पंचायत के प्रमुख मार्गों और संवेदनशील इलाकों से होकर गुजरा. इस दौरान प्रशासनिक अधिकारी, पुलिस पदाधिकारी और सुरक्षा बल के जवान पैदल मार्च में शामिल रहे.

प्रशासन ने लोगों से की अपील 

प्रशासन ने लोगों से अपील की कि वे मुहर्रम को शांति, भाईचारा और सौहार्द के साथ मनाएं तथा किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें. साथ ही नागरिकों से कहा गया कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें. अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि मुहर्रम के दौरान सुरक्षा को लेकर व्यापक इंतजाम किए गए हैं. संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी और पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गई है. फ्लैग मार्च के दौरान पूरे क्षेत्र में सुरक्षा और शांति का माहौल देखने को मिला. स्थानीय लोगों ने प्रशासन की इस पहल का स्वागत किया और पर्व को शांतिपूर्ण तरीके से मनाने का भरोसा दिलाया. प्रशासन ने कहा कि बुंडू की गंगा-जमुनी तहजीब और सामाजिक एकता को बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है.

Also Read : बोकारो में मुहर्रम को लेकर पुलिस ने किया फ्लैग मार्च

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *