Click Here
Click Here
Click Here

बोकारो में मुहर्रम को लेकर पुलिस ने किया फ्लैग मार्च

Bokaro: आगामी मुहर्रम पर्व के शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सुरक्षित आयोजन को लेकर गुरुवार को पुलिस उपाधीक्षक, नगर, बोकारो के नेतृत्व में थाना...

बोकारो में मुहर्रम को लेकर पुलिस ने किया फ्लैग मार्च
बोकारो में मुहर्रम को लेकर पुलिस ने किया फ्लैग मार्च

Bokaro: आगामी मुहर्रम पर्व के शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सुरक्षित आयोजन को लेकर गुरुवार को पुलिस उपाधीक्षक, नगर, बोकारो के नेतृत्व में थाना प्रभारी बी.एस. सिटी, सेक्टर-4, सेक्टर-12, सेक्टर-6 एवं हरला थाना की संयुक्त टीम द्वारा पर्याप्त पुलिस बल के साथ शहर के विभिन्न संवेदनशील क्षेत्रों में फ्लैग मार्च निकाला गया.

संवेदनशील इलाकों में किया गया मार्च

फ्लैग मार्च उकरीद, हरला, बसंती मोड़, कर्माटांड़ कर्बला, दुंदीबाग, लकड़ीतोला, सेक्टर-3 सहित अन्य प्रमुख इलाकों से होकर गुजरा. इस दौरान अधिकारियों ने स्थानीय नागरिकों एवं मुहर्रम कमेटी के सदस्यों से संवाद स्थापित कर शांति, सौहार्द एवं आपसी भाईचारा बनाए रखने की अपील की.

ALSO READ: बोकारो: गैस कटर से दुकान में सेंध, संतोष ज्वेलर्स से लाखों की चोरी, CCTV में कैद वारदात

सुरक्षा व्यवस्था का दिया संदेश

फ्लैग मार्च का मुख्य उद्देश्य आमजन में सुरक्षा की भावना उत्पन्न करना, असामाजिक तत्वों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना तथा पर्व के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस की सतर्कता एवं तत्परता का संदेश देना है.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *